आबकारी विभाग ने दी दबिश, 14 प्रकरण कायम

0

शहडोल। गत दिवस जिले के वृत्त बुढ़ार में जिला कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुरेश कुमार राजोरे के मार्गदर्शन में जैतपुर थाना के अन्तर्गत विशेष अभियान के तहत अवैध शराब ठिकानों पर संयुक्त दबिश दी गई। जिसमें चंद्रपुर में 2 प्रकरण, टिकुरी में 4 प्रकरण, मड़सा में 2 प्रकरण एवं जैतपुर में 5 प्रकरण तथा बुढ़ार में 1 प्रकरण इस प्रकार कुल 14 प्रकरण कायम कर 46 लीटर हाथ-भट्टी शराब एवं 195 केजी महुआ लाहन जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (क)(च) के तहत कार्यवाही की गई।  आबकारी उपनिरीक्षक सुनील सिंह चंदेल, श्रीमती संपतिया मरावी, रजनीश त्रिपाठी एवं आबकारी मु य आरक्षक प्रकाश मरावी, आरक्षक राजन सिंह, बाबूलाल नापित, गोपाल सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed