स्कूली छात्रों को ले जा रही ऑटो पलटी
शहडोल/गोहपारू। बेलिया से चुहिरी मार्ग में स्कूली छात्र छात्राओं सहित कुछ सवारियों को ले जा रही ऑटो क्रमांक एम,पी ,18 आर 1637अनियंत्रित होकर भरीं भर्राटोला क्रेशर के पास पलट गई जिसमें लगभग 15 लोग सवार थे जिसमें एक 10 साल के छात्र का हाथ फैक्चर हो गया वही कक्षा बारहवीं की छात्रा को गंभीर चोटें इनके साथ अन्य छात्रों को मामूली चोटें लगी हुई है मौके पर 108 और 100 नंबर को डायल किया गया जहा 1 घंटे बाद भी ना तो 108 मौके पर पहुंची और ना ही100 नंबर किसी तरह घायलों को अन्य साधनों से शहडोल ले जाकर भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत में सुधार हुआ है पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है द्य अब सवाल यह भी है कि कक्षा एक से आठ तक की सभी कक्षाएं कोविड-19 के तहत बंद है लेकिन फिर भी छोटे-छोटे बच्चे ऑटो में बैठकर पढऩे कहां जा रहे थे और कौन सी स्कूल शासन के निर्देश के बावजूद भी खुल रही हैं।