पुलिस गिरफ्त में आया हत्या का आरोपी
शहडोल। ब्यौहारी थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खुटैहरा में आरोपी रामसोरित कोल पिता बुद्व सेन कोल उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम खुटैहरा ने अपनी पत्नी के द्वारा शराब पीने से मना करने की बात को लेकर 17 दिसम्ब्र को अपनी पत्नी को लात-घूंसा से मारपीट करने गर्दन मरोडने से बेहोस हो जाने पर, उसके बाल पकड़कर आंगन में घसीटा और रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दिया। 18 दिसम्बर को अपनी पुत्री को डराकर बोला कि मामा के घर जाकर बता दो कि अम्मा कनेर का बीज खाकर मर गई है, तब उसकी पुत्री ने अपने मामा श्याम सुन्दर कोल के घर जाकर बताई, तब 19 दिसम्बर को श्याम सुन्दर कोल पिता राम कोल निवासी ग्राम खुटैहरा कि सूचना पर थाना ब्यौहारी में मर्ग पंजीबद्व कर जांच में लिया गया। उपनिरीक्षक सुरेन्द्र शर्मा द्वारा कि गई जांच में मामला हत्या का पाये जाने से 21 दिसम्बर को थाना ब्यौहारी में आरोपी राम सोरित कोल के विरूद्व हत्या का अपराध पंजीबद्व किया गया।
पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश बैश्य, एसडीओपी ब्यौहारी भविष्य भास्कर के निर्देशन थाना प्रभारी के नेत्रृत्व में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक अंजनी तिवारी, आरक्षण रणबहादुर सिंह ने बड़ी लगन और तत्परता से आरोपी रामसोरित कोल पिता बुद्व सेन कोल उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम खुटैहरा को 24 घण्टे अन्दर गिरफ्तार कर न्यायालय के में पेश किया गया।