आवारा पशुओं को गौशालाओं में रखना सुनिश्चित करें : कमिश्नर
(सुनील मिश्रा) -9755476196
शहडोल । कमिश्नर नरेश पाल ने नगर की सड़को और गलियो में घूमने वाले आवारा पशुओ को निकटतम गौषालाओ मे रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि नगरीय क्षेत्रो में आवारा तौर पर घूमने वाले पशुओ को गौशालाओ में रखकर पशुओ का संरक्षण एवं संवर्धन करें। बैठक में कमिश्नर ने नगरो में समुचित साफ-सफाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि नगरो को स्वच्छ और सुंदर बनाए, नागरिको को समुचित पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराए। कमिश्नर नरेश पाल ने उक्त निर्देश गुरूवार को नगरीय प्रशासन विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियो को दिए।
बैठक में प्रधानमंत्री स्व निधि योजना की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कहा कि प्रधानमंत्री स्व निधि योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा इस योजना का लाभ जरूरतमंद लोगो को दिलाया जाए। नगर पंचायत नारौजाबाद, पाली एवं खांड में प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के अन्तर्गत लक्ष्य के विरूद्व अपेक्षित कार्य नही होने के कारण नाराजगी व्यक्त की तथा निर्देष दिए कि प्रधानमंत्री स्व निधि योजना का लक्ष्य तेजी से पूर्ण किया जाए। कमिश्नर ने अधिकारियो केा निर्देश दिए कि बैंकर्सों से सतत सम्पर्क करे तथा हितग्राहियो को ऋण मुहैया कराए। बैठक में दीनदयाल अन्त्योदय रसोई योजना की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिये दीनदयाल अन्त्योदय रसोई योजना जिन नगरीय निकायो में संचालित है वहां बेहतर से बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित किया जाए। दीनदयाल अन्त्योदय रसोई योजना के तहत नागरिको को शुद्व भोजन मुहैया होना चाहिए। सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारियो केा निर्देश दिए कि, वे यात्रियो के ठहरने के लिये बनाए गए आश्रय स्थलो का सतत निरीक्षण करते रहे। संभाग में संचालित आश्रय स्थलों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था होना चाहिए। बैठक में मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना का कार्य तेजी से पूर्ण कराएं। मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना का लाभ नागरिको को मिलना चाहिए इसके लिए निरंतर प्रयास करें। बैठक में कमिष्श् ने प्रधानमंत्री योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, बैंक खातो के युक्तियुक्तकरण की भी समीक्षा की।