प्रचार रथ को सांसद ने दिखाई हरी झण्डी
(अमित दुबे) – 7000656045
शहडोल। शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमांद्री सिंह ने शनिवार को कलेक्टर कार्यालय के परिसर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार रथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेगा तथा फसल बीमा योजना के लाभ लेने हेतु पंजीकरण आदि की प्रक्रियाओं के बारे में पोस्टर, पम्पलेट आदि के माध्यम से जानकारी दी जाएगी तथा उन्हें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया जाएगा।