Uncategorized भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट!! Staff January 4, 2021 0 नई दिल्ली।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट 7 जनवरी से सिडनी में खेला जाना है। भारत मेलबर्न में खेला गया दूसरे टेस्ट जीतकर सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। इससे पहले 3 जनवरी को सभी भारतीय क्रिकेटरों की कोरोना जांच की गई थी, जिसकी रिपोर्ट आ गई है। अच्छी बात यह है कि सभी खिलाड़ी कोरोना निगेटिव पाए गए हैं। चिंता इसलिए हो रही थी क्योंकि रोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, शुभमन गिल और नवदीप सैनी इसी दौरान बाहर गए थे और रेस्त्रां में लंच किया था। इसके फोटो वीडियो सामने आने के बाद ऑस्ट्रेलिया से लेकर भारत तक बवाल मच गया था। कहा जा रहा था कि यह नियमों का उल्लंघन है और हो सकता है कि ये खिलाड़ी सिडनी टेस्ट न खेल पाएं। हालांकि अब कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद टीम मैनेजमेंट ने राहत की सांस ली है। कोरोना जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद बी.सी.सी.आई ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों और सहयोगी स्टाफ की 3 जनवरी, 2021 को कोविड -19 के लिए आरटी-पी.सी.आर टेस्ट हुआ था। सभी परीक्षणों के नकारात्मक परिणाम आए हैं। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में भी पांचों खिलाड़ियों की आलोचना हो रही थी। इस पर बी.सी.सी.आई. सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि खिलाड़ी पर किसी मीडिया कवरेज का असर नहीं है और वे तीसरे टेस्ट के लिए अपनी तैयारी में जुटे हैं। Continue Reading Previous नवनियुक्त एचएमएस अध्यक्ष के साथ प्रबंधन ने की वार्ताNext अवैध उत्खनन में प्रभावी कार्यवाही न करने पर कटनी एसपी का तबादला More Stories Uncategorized ठाड़पथरा में दो दिवसीय मानसून ट्रैक संपन्न Staff August 17, 2026 0 Uncategorized मजदूरों की लंबित मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी आंदोलन, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन Staff August 17, 2026 0 Uncategorized वीर सैनिकों के सम्मान में गूंजा राष्ट्रप्रेम एक शाम जीपीएम के वीर सैनिकों के नाम एक शाम GPM के जवानों के नाम,सेवानिवृत्त सैनिकों के सम्मान में हुआ आयोजन Staff August 17, 2026 0 Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ