कलेक्टर ने हुनर हाट का शुभारंभ किया गया

0

संतोष कुमार केवट

अनूपपुर। आज 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यहां सामतपुर ताल पर लगी हुनर हाट का आज कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर ने शुभारंभ किया। यह हुनर हाट म.प्र. ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित स्वसहायता समूहों द्वारा लगाई गई थी। इस हुनर हाट में सजे अलग-अलग स्टालों पर महिला उद्यमियों द्वारा उत्पादित विभिन्न प्रकार की वस्तुओं का प्रदर्षन किया गया था। कलेक्टर ने प्रत्येक स्टाल पर जाकर महिला उद्यमियों द्वारा उत्पादित सामग्री का अवलोकन किया और सामग्री की विषेषताओं के बारे में महिला उद्यमियों से जानकारी ली। महिला उद्यमियों ने खुलकर कलेक्टर से बात कर उन्हें उत्पादों की खूबियों से रू-ब-रू कराया। कलेक्टर ने सामग्री का उत्पादन और उनकी बिक्री बढ़ाने के लिए महिला उद्यमियों को प्रेरित किया। इस मौके पर म.प्र. ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक शषांक सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विनोद परस्ते एवं महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती मंजूषा शर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed