नगर की बेटी की संदिग्ध मौत पर निकाला कैन्डल मार्च महामहिम राज्यपाल के नाम नगरनिरीक्षक को सौपा ज्ञापन
संतोष कुमार केवट
अनूपपुर। जिले के बिजुरी नगर की बेटी सुप्रिया तिवारी पिता रामकिशोर तिवारी उम्र 22 वर्ष जो कि अहमदावाद में रह रही अपनी बडी बहन के घर से सोमनाथ एक्स. से ए.सी. केाच से भोपाल आ रही थी तभी अचानक वह ट्रेन से गायब हो गई और दो दिन बाद उसका शव दाहोद रेल्वे स्टेशन के पास रेल्वे ट्रेक में संदिग्ध अवस्था मेें बरामद हुआ। सुप्रिया तिवारी की हुई संदिग्ध मोैत से जहां पूरे जिले के साथ-साथ पूरा प्रदेश व देश की जनता आक्रोशित हैं, व उसके मौत की न्यायिक एंव उच्च स्तीय जांच की माग कर रही है।
थाना पहुंचकर सौपा ज्ञापन
जगह-जगह कैन्डल मार्च निकालकर शोक व्यक्त करते हुये केन्द्र में बैठी सरकार को ज्ञापन सौपा जा रहा है व घटना के जांच की मांग की जा रही है। बिजुरी नगर की बेटी सुप्रिया तिवारी की हुई संदिग्ध मौत पर 12 मार्च को बिजुरी नगर में भी नगरवासियों द्वारा नगर के ह्दय स्थल हनुमान मन्दिर चैराहे में एकत्र होकर मृत आत्मा की शान्ति के लिये दो मिनट का मौन रखकर व घटना की न्यायिक एंव उच्चस्तरीय निस्पक्ष जांच कराकर दोषियों व रेल प्रबधन की लापरवाही पर उचित कार्यवाही करने हेतु कैन्डल जलाकर मौन जुलूस निकाला व बाजार भ्रमण करते हुये थाना बिजुरी पहुंचकर नगर निरीक्षक बिजुरी को महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौपा।
यह रहें शामिल
इस मौन जुलूस में शामिल मधू सिंह, पूर्णिमा सिंह, संतोषी सिंह, कलावती सिंह, सहबिन पनिका, रफत जावेद अहमद, अर्चना मिश्रा, नीलम जैन, बबिता पाण्डेय, राधा विश्वकर्मा, मुन्नी साहू, पुरूषोत्तम सिंह, सतीश शर्मा, एड. रमेश गुप्ता, अरूणेन्द्र प्रताप सिंह, मुकेश जैन, विनोद अग्रवाल, दारा सिंह, सतेन्द्र सोनी, विजय गुप्ता, भूपेन्द्र महरा, चन्दन सिंह, जय छड़ी, एजाज अख्तर, अजय यादव, सनी प्रसाद, शिवम द्विवेदी, राजा देवानी, संचिन जैन, संजीव पाण्डेय, सूर्य प्रकाश शुक्ला, रिन्कू शर्मा, जावेद अहमद, विलाल अहमद, जगदीश प्रसाद वर्मन, मृगेन्द्र सिंह, सहित काफी संख्या में महिलायें व नगर के नागरिक शामिल रहे।