उत्कृष्ट विद्यालय जैतहरी में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
संतोष कुमार केवट
अनूपपुर। जिले भर की विभिन्न विद्यालयो में चलने वाली 15 दिवसीय बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय जैतहरी का भी योगदान बालिकाओ को सक्षम बनाने में दिया जा रहा है। विद्यालय के प्राचार्य बी.के. दुबे के निर्देशन में विद्यालय के बालिकाओ को आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता के साथ प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है।
सैकडों बालिका ले रही भाग
शासकीस उत्कृष्ट विद्यालय जैतहरी में आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में सैकडों बालिका भाग लेकर गुर सीख रही है। गौरतलब हो कि कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में खेल और युवा कल्याण विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला खेल अधिकारी रविकांत सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनोद परस्ते और संयुक्त संचालक श्रीमति मंजुषा शर्मा के नेतृत्व में अपराजिता कार्यक्रम के अंतर्गत 15 दिवसीय बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत् कराते, जूडो एवं ताइक्वांडो विधा का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण का सफल आयोजन
यह पूरा कार्यक्रम प्राचार्य बी.के. दुबे के कुशल नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है, उक्त प्रशिक्षण में सैकडो बालिकाएं भाग ले रही है। कराते प्रशिक्षक के द्वारा दिया जा रहा है।