बिजली कर्मचारियों से गाली गलौज व मारपीट करना पडा महंगा अपराध हुआ पंजीबद्ध

0
संतोष कुमार केवट  9109348739
आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे घटना के बाद विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियो का रूखापन
मामला बरबसपुर मे लाइन कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट का

अनूपपुर। घर-घर उजाला पहुंचाने मे महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अधिकारी कर्मचारियों से अभद्रता करना आम बात हो चुकी है, वही विद्युत विभाग के जिम्मेदार बड़े अधिकारियों द्वारा ऐसी घटना पर ठोस एक्षन न लेना भी अभद्रता जैसी घटनाओं को बढ़ाता है। राजेन्द्रग्राम की घटना के बाद लगभग उसी तरह की घटना शनिवार को बरबसपुर मे घटित हुई है जिसके बाद विभाग के कर्मचारियो मे भय का माहौल व्याप्त है तथा अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
यह है मामला
विद्युत विभाग के अनूपपुर वितरण केन्द्र के विद्युत कर्मचारी मुख्यालय प्रभारी लाइनमैन शिवप्रसाद पटेल के साथ 10 कर्मचारी की टीम ग्राम बरबसपुर मे राजस्व वसूली के साथ स्कूल के पास फाल्ट मॉडल लाइन का सुधार कार्य कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर लगभग 12:30 बजे गांव का ही राजेश उर्फ बल्लू चतुर्वेदी पिता अंबिका चतुर्वेदी वहां पहुंचकर अभद्रता पर उतारू हो गया यहां तक कि उसने टीम मे शामिल लाइन इंस्पेटर समेत लाइनमैन व अन्य कर्मचारियों के हाथ पैर काटने समेत जान से मारने तक की धमकी दे डाली। जिसके बाद डरे सहमे लाइन कर्मचारियों ने घटना की सूचना कनिष्ठ अभियंता अनूपपुर अरविंद पहाड़े को दी जिन्होंने लाइन कर्मचारियों के साथ कोतवाली पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई। मामला पंजीबद्ध होने के बाद रात मे करीब 8 बजे आरोपी राजेश उर्फ बल्लू चतुर्वेदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसे आज माननीय न्यायालय मे पेश किया जायेगा।
दी जान से मारने की धमकी
बरबसपुर में घटित घटना मे आरोपी ने लाइन कर्मचारियों से अभद्रता की बल्कि उन्हे जान से मारने तक की धमकी दे डाली। आरोपित ने कर्मचारियों के हाथ पैर काट डालने की बात कहता रहा वही उसने लोगों के साथ कर्मचारियों को जलील करने मे भी कोई कोर कसर नही छोड़ी आरोपित ने लाइनमैन शिवप्रसाद पटेल से लाइन सुधार, राजस्व वसूली के लिए बरबसपुर आने पर काट डालने की धमकी देते अपने आपको भाजपा का फुनगा मण्डल महामंत्री बताकर धौंस दिखा रहा था।
लाइन कर्मचारियों की टीम मे यह थे शामिल
राजस्व वसूली के साथ स्कूल के पास बरबसपुर मे फाल्ट मॉडल लाइन का सुधार कार्य कर रहे टीम मे हर्री-बर्री मुख्यालय प्रभारी लाइन कर्मचारी शिवप्रसाद पटेल के साथ बृजेष द्विवेदी, कल्लू कोरी, भारत राठौर, गणेश शंकर पाठक, आउटसोर्स कर्मचारी अशोक विश्वकर्मा, गुलशन सिंह, मनोहर रौतेल, रवि सेंगर, रामकृष्ण रौतेल, अन्नू प्रसाद साहू के साथ पिकअप वाहन चालक सूरज रौतेल मौजूद था। जिनके पास उक्त घटना का वीडियो भी मौजूद है जिसे कोतवाली मे एफआईआर दर्ज करते वक्त साक्ष्य के रूप मे पेश किया गया।
दर्ज हुआ मामला, आरोपी गिरफ्तार
उक्त मामले मे कनिष्ठ अभियंता अनूपपुर अरविंद पहाड़े के साथ घटना के दौरान मौजूद सभी लाइन कर्मचारी 13 मार्च की शाम कोतवाली पहुंचकर मामला दर्ज करवाया जिस पर पुलिस शासकीय कार्य मे बाधा डालने समेत अन्य मामले मे धारा 353, 294, 332, 506 का अपराध पंजीबद्ध करते हुये विवेचना कर रही है। विद्युत विभाग द्वारा एफआईआर दर्ज करवाते वक्त रोचक बात यह थी कि विभाग के कनिष्ठ अभियंता अनूपपुर अरविंद के अलावा अन्य कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नजर नही आये, जबकि जिला मुख्यालय मे सहायक अभियंता समेत कार्यपालन अभियंता तथा अधीक्षण अभियंता का भी कार्यालय संचालित है।
भय के साये मे लाइन कर्मचारी
बरबसपुर मे घटित घटना के बाद कनिष्ठ अभियंता अनूपपुर को दिये आवेदन मे अराजक तत्वों समेत आरोपित व्यक्ति से अपने आपको डरा सहमा महसूस कर रहे हैं वही विभाग के उच्चाधिकारियों का ऐसी घटना पर सक्रियता न दिखाना भी कर्मचारियों को हतोत्साहित कर रहा है तथा उनका मनोबल टूट रहा है। जबकि विभाग के अधिकारियों को इस तरह की घटनाओं पर तुरंत संजीदगी दिखाते हुये ठोस कार्यवाही की जरूरत रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed