15 दिन में स्थिति सुधारे नहीं तो घर में बैठने के लिये रहें तैयार- डॉ. राय
संतोष कुमार केवट
अनूपपुर। जिले भर की स्वास्थ्य व्यवस्था वर्षो से चरमरा सी गई थी, जिसको देखते हुये बीते दिनों मुख्यमंत्री के वीडिया कान्फ्रेंसिंग के दौरान पूर्व सीएमएचओ डॉ. बीडी सोनवानी को हटाने के निर्देश दिये थे, जिसके बाद कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने गंभीरता लेते हुये डॉ. बीडी सोनवानी को हटाते हुये वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एससी राय को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की कमान दी गई।
कमान संभालते ही मैदान पर
नवागत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एससी राय जिले भर ेके चिकित्सालयों में भ्रमण के लिये निकल पडे हैं, जहां उन्होंने व्यवस्था को दुरूस्त करने की हिदायद देते हुये प्रमुख्ता से स्वास्थ्य व्यवस्था मुहैया कराने के निर्देश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर 15 दिवस के भीतर डॉक्टर और स्टाफ अपनी स्थिति नहीं सुधारते हैं तो वह घर में बैठने के लिये तैयार रहेगें।
यहां-यहां हुआ भ्रमण
सीएमएचओ डॉ. एससी राय के द्वारा शनिवार को जिला चिकित्सालय सहित ग्राम पंचायत सकरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजेन्द्रग्राम के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैतहरी व चोलना के भ्रमण में दिन भर रहे। जहां उन्होंने विधिवत स्वास्थ्य व्यवस्था का मुआयना करते हुये कमियों को दुरूस्त करने व व्यवस्था को हमेशा बनाये रखने के लिये सख्त हिदायद दी गई।