23 मार्च को चलेगा मेरा मास्क मेरी सुरक्षा जनजागरण अभियान

0

संतोष कुमार केवट

कलेक्टर ने जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के अधिकारियों को दिए निर्देष
अनूपपुर। जिले में कोविड-19 से बचाव हेतु मास्क का उपयोग करने और इसके टीकाकरण के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिहाज से 23 मार्च 2021 से मेरा मास्क मेरी सुरक्षा जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की सभी व्यवस्थाएं सुनिष्चित करने के कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देष दिए हैं। कलेक्टर ने ये निर्देश आज यहां सम्पन्न हुई समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में अपर कलेक्टर सरोधन सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने कहा कि इस अभियान के तहत जिले में 23 मार्च को पूर्वान्ह 11 बजे और शाम 7 बजे सायरन बजने पर सभी लोग दो मिनट कार्य रोककर मास्क पहनें और अन्य लोगों को भी मास्क के उपयोग के लिए ना सिर्फ प्रेरित करें, बल्कि जो व्यक्ति मास्क ना लगाए हों, उन्हें मास्क लगवाए जाएं। कलेक्टर ने कहा कि उन लोगों को रोकें-टोकें, जिन्होंने मास्क नहीं लगाए हैं। आपने दुकानों के आगे गोले लगवाने और दफ्तरों एवं शासकीय उचित मूल्य दुकानों के बाहर भी गोला बनवाए जाने के निर्देष दिए। कलेक्टर ने कहा कि जनजागरूकता अभियान के तहत मुख्य स्थान चिन्हित कर वहां विधायकों, जनप्रतिनिधियों एवं नगरपालिका अध्यक्ष आदि को आमंत्रित कर उनके माध्यम से आम लोगों को मास्क की उपयोगिता समझाई जाए। कलेक्टर ने कहा कि कोविड-19 से सुरक्षा के लिए लोगों को मास्क लगाने के महत्व एवं सोशल डिस्टेंसिंग के महत्व के बारे में जागरूक किया जाए।
मेरी होली मेरे घर
इसके तहत मेरी होली मेरे घर के नारे को लागू करने पर जोर दिया और कहा कि होली पर्व पर लोगों को होली का आयोजन घर पर ही करने को कहा जाए। कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरेक नगरपालिका से लिंक करके गौषालाएं बनाई गई हैं। इसलिए जिन नगरपालिका क्षेत्रों में गौवंष हैं, उन्हें गौ शालाओं में भिजवाया जाए। कलेक्टर ने सी.एम. हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों का तत्परता से निस्तारण करने के अधिकारियों को निर्देष दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि वे सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायतों को रोजाना चेक करें और उनकी संख्या को कम करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *