एक ही नंबर प्लेट कें मिले दो ट्रक , एक खड़ा था ढाबा में , दूसरे की हों रही थी रिपेयरिंग,चेचिस नंबर ट्रक परिवहन विभाग में मिला अपंजीकृत , कूटरचना कर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शासन को दिया जा रहा था धोखा
एक ही नंबर प्लेट कें मिले दो ट्रक , एक खड़ा था ढाबा में , दूसरे की हों रही थी रिपेयरिंग,चेचिस नंबर ट्रक परिवहन विभाग में मिला अपंजीकृत , कूटरचना कर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शासन को दिया जा रहा था धोखा


कटनी ॥ शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने के लिये दो ट्रकों में लिखे पाये गये एक ही नंबर दिनांक 21.03.21 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर UPOST4103 की नंबर प्लेट लगी है , जो कि पहलवान ढाबा के पास खड़ा तथा इसी नंबर का एक टुक गुरूनानक बॉडीमेकर चाका में रिपेयरिंग हेतु खड़ा है । दो ट्रकों में एक समान नंबर लिखे हैं । मुखबिर से प्राप्त सूचना से पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया गया तथा प्राप्त निर्देश के अनुसार थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक विपिन सिंह अपने स्टाफ सउनिक संतोष सिंह , प्र 0 आर 0 585 जयसिंह , प्र 0 आर 0 434 अविनाश मिश्रा , आर 0 116 राकेश त्रिपाठी को लेकर पहलवान ढाबा के पास एक 14 चका ट्रक टाटा कंपनी का जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर UP95T4103 की प्लेट लगी हुई थी , खड़ा मिला । ट्रक में ड्रायवर हरिशचन्द्र अहिरवार पिता गनपत अहिरवार उम्र 45 वर्ष निवासी बराना थाना जतारा जिला टीकमगढ़ का मिला , जिसने बताया कि यह ट्रक सतीश कुमार अहिरवार निवासी ठठेरा जिला छतरपुर का है । मालिक के कहने पर ट्रक में गेहूँ की बोरियां लादकर चंदेरा से कटनी आया है । चालक से ट्रक के कागजात मांगे गये , जो नहीं होना बताया । ट्रक का चेचिस नंबर चेक किया तो चेचिस नंबर MAT793002LIN08773 तथा उक्त ट्रक परिवहन विभाग में अपंजीकृत होना पाया गया । मुखबिर सूचना के अनुसार गुरूनानक बॉडीमेकर चाका में खड़े ट्रक को चेक किया , जिसमें ड्रायवर राकेश कुशवाहा मिला एवं ट्रक में रजिस्ट्रेशन नंबर UP95T4103 की प्लेट लगी पाई गई । ड्रायवर ने ट्रक के कागजात पेश किये , जो सही पाये गये तथा यह ट्रक भी सतीश कुमार अहिरवार का होना बताया है । ट्रक मालिक द्वारा दोनों ट्रकों में एक ही तरह की नंबर प्लेट का उपयोग करना कूटरचना कर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शासन को धोखा देकर सदोष लाभ अर्जित करना तथा शासन को सदोष हानि पहुँचाकर कूटरचित नंबर प्लेट को असली के रूप में उपयोग करना , अपराध धारा 420 , 468 , 471 , 34 भादंवि का घटित करना पाया गया । कूटरचित नंबर प्लेट वाले ट्रक चेचिस नंबर MAT793002LIN08773 को जप्त किया गया तथा चालक हरिशचन्द्र अहिरवार को गिरफ्तार किया गया । ट्रक मालिक सतीश कुमार अहिरवार एवं ट्रक चालक हरिशचन्द्र अहिरवार के द्वारा प्रथम दृष्टया अपराध धारा 420 , 468 , 471 , 34 भादंवि का घटित करना पाये जाने से प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी चालक हरिशचन्द्र अहिरवार को माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है । प्रकरण में ट्रक मालिक सतीश कुमार अहिरवार की गिरफ्तारी शेष है । उल्लेखनीय भूमिका पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन में थाना प्रभारी कुठला विपिन सिंह के मार्गदर्शन में सउनि 0 संतोष सिंह , प्र 0 आर 0 585 जयसिंह , प्र 0 आर 0 41 आर 0 116 राकेश त्रिपाठी , आर 0 554 मोहन मण्डलोई की सराहनीय भूमिका रही !