घर में घुसकर युवक पर चाकू सें किया हमला, युवक गंभीर रूप सें घायल, रंजिश पर हुई वारदात
घर में घुसकर युवक पर चाकू सें किया हमला, युवक गंभीर रूप सें घायल, रंजिश पर हुई वारदात

कटनी ॥ एनकेजे थाना क्षेत्र के रोशन नगर में पुरानी रंजिश के कारण युवक के घर में घुसकर आरोपियों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया । घायल को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया जहां उसे उपचार सुविधा दी जा रही है । वहीं पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया है । घटना के संबंध में हासिल जानकारी अनुसार आटो चालक रोशन नगर निवासी ताहिर खान पिता मो . जावेद ( 25 ) का विवाद क्षेत्र के ही आटो चालक शेखर यादव व रोहित अग्रवाल से हो गया था । इसी रंजिश को लेकर सोमवार की शाम लगभग साढ़े आठ बजे शेखर , रोहित ने अपने साथियों के साथ ताहिर के घर में प्रवेश किया और चाकू से उसे पेट में और युवक कें गुप्तांग कें पास चाकू से दनादन वार कर दिए । जब तक युवक के परिजन माजरा समझ पाते और बीच बचाव करने दौड़े तब तक वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले ।