स्वच्छता की अलख जगा रही प्रभात फेरी। निबंध प्रतियोगित से दी जा रही सर्वेक्षण की जानकारी।
स्वच्छता की अलख जगा रही प्रभात फेरी। निबंध प्रतियोगित से दी जा रही सर्वेक्षण की जानकारी।


कटनी – कलेक्टर एवं प्रशासक प्रियंक मिश्रा एवं नगर निगम आयुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे के निर्देशन में स्वच्छता सर्वेक्षण -2021 की गतिविधियों से आमजनों को अवगत करानें हेतु रोजाना कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरूकता की कार्यवाहियां की जा रही है। स्वच्छ सर्वेक्षण- 2021 के तहत नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करनें तथा वर्तमान में कोरोना संक्रमण के प्रसार पर लगाम लगानें हेतु आवश्यक सावधानियों को अपनानें हेतु आज नगर के मदन मोहन चैबे वार्ड, वंशस्वरूप वार्ड एवं सी0एल0पी0 वार्ड की विभिन्न गलियों में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी के दौरान स्वच्छता का संदेश प्रसारित करते हुए नारों के माध्यम से वार्डवासियों को स्वच्छता सर्वेक्षण -2021 की गतिविधियों से अवगत कराकर रोजाना घरों से निकलनें वाले कचरे के प्रकारों की जानकारी प्रदान की जाकर कचरे को अलग अलग डस्टबिन में रखकर निगम के कचरा वाहन में ही देनें हेतु जागरूक किया गया। निरंतर बढ रहे कोरोना संक्रमण के प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए चेहरे पर मास्क लगाने, आपस में उचित दूरी बनाये रखने, साबुन से हांथ को धुलने की अपील की गई। स्कूली छात्र-छात्राओं के बच्चों में स्वच्छता की अलख जगानें हेतु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एन.के.जे. कटनी में स्वच्छता संबंधी विषयों पर निबंध और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाकर उनके विचार प्राप्त किये गए।