जिला रेडक्रॉस सोसाईटी की बैठक आयोजितप्राईवेट एम्बुलेन्स सर्विस प्रोवाईडर को एम्पेनल्ड कर निर्धारित रेट अप्रूवल की प्रक्रिया पूर्ण करने का लिया निर्णय
जिला रेडक्रॉस सोसाईटी की बैठक आयोजितप्राईवेट एम्बुलेन्स सर्विस प्रोवाईडर को एम्पेनल्ड कर निर्धारित रेट अप्रूवल की प्रक्रिया पूर्ण करने का लिया निर्णय

कटनी! कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को रेडक्रॉस सोसाईटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। इस दौरान बैठक में पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, चेयर मैन सुशील शर्मा, प्रदेश प्रतिनिधि पवन बजाज, मिथलेश जैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। रेडक्रॉस सोसाईटी की बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने समिति के सदस्यों को कोविड-19 के दृष्टिगत वेक्सीनेशन के लिये नागरिकों को प्रोत्साहित करने की बात कही। उन्होने कहा कि कोविड-19 वेक्सीनेशन को लेकर आमजन को जागरुक कर उन्हें टीकाकरण के लिये प्रेरित किया जाये। जिले में 4 प्राईवेट हॉस्पिटल्स में भी कोविड-19 का वेक्सीनेशन कार्य किया जा रहा है। अधिक से अधिक लोग कोविड-19 का वेक्सीनेशन करायें। वहीं बैठक में रेडक्रॉस सोसाईी के द्वारा एम्बुलेन्स व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। जिसमें प्राईवेट एम्बुलेन्स सर्विस प्रोवाईडर को एम्पेनल्ड कर निर्धारित रेट अप्रूवल की प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्णय भी बैठक में लिया गया।