अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने बाघ सखा टी-शर्ट चित्रकला प्रतियोगिता का किया आयोजन

0

शहडोल। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा, शहडोल के तत्वाधान में वन्य जीवों की सुरक्षा हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से बाघ सखा टी-शर्ट चित्रकला प्रतियोगिता 2021 का आयोजन दो वर्गों के लिए किया गया। जिसका परिणाम जजेस डॉ.रोहित दुबे, श्रीमति अमिता मुकुल एवं अभिषेक सोनी द्वारा प्रतियोगिता के मापदंडों एवं निर्णय की आधारों को ध्यान में रखते हुए कुछ इस प्रकार दिया गया है। प्रथम वर्ग के विजेता प्रथम अनीश सिंह, द्वितीय श्रुति राठौर, तृतीय अश्मिका श्रीवास्तव, सांत्वना पुरस्कार अंकित कुशवाहा, संस्कृति साहू। द्वितीय वर्ग के विजेता प्रथम आदित्य मोर, द्वितीय स्तुति द्विवेदी, तृतीय रितिका केंथ, सांत्वना पुरस्कार उदय सिंह, छोटे बच्चों के प्रोत्साहन के लिए पंडित विजय दुबे के सौजन्य से विशेष पुरस्कार अन्वेषा, अन्वी, समर्थ, अपेक्षा, साक्षी को दिया गया। प्रतियोगिता का संचालन श्रीमती रिंकी दुबे संभाग महामंत्री, श्रीमती रमा शुक्ला जिला महामंत्री एवं श्रीमती अंजलि उदानीया कार्यक्रम सहयोगी द्वारा करवाया गया।
विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर चित्रकला के लिए भी चुना गया है, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, शहडोल के संभागीय अध्यक्ष पंडित पियूष शुक्ला एवं युवा मोर्चा संभाग अध्यक्ष पंडित आशीष तिवारी एवं संपूर्ण अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की ओर से सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं निकट भविष्य में होने वाली बाघ सखा टी-शर्ट चित्रकला प्रतियोगिता के राष्ट्रीय स्तर के चरण के लिए अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने बधाई दी। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बुढ़ार नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती शालनी सरावगी रही।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज शहडोल के संभाग अध्यक्ष पंडित पीयूष शुक्ला, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज युवा मोर्चा शहडोल के संभाग अध्यक्ष पंडित आशीष तिवारी, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा शहडोल की संभाग अध्यक्ष श्रीमती श्वेतांजली पाठक, राजेश पाठक, सोमित मोहन पाठक, दिव्यांश मिश्रा, पंडित मुन्ना गौतम, पंडित आशीष तिवारी, पंडित विपिन तिवारी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अंजना उदानिया आदि भारी संख्या मे ब्राह्मण समाज के सदस्य उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन एवं मंच संचालन पंडित अरुण द्विवेदी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!