विवाद में ले ली व्यापारी की जान 

0

रेत ठेकेदार के गुर्गाे पर लग रहे हत्या के आरोप

शहडोल । जिले के देवलोंद थाना क्षेत्र में एक दुकानदार की रेत के कारोबार से जुड़े लोगों ने 15 अक्टूबर की रात 4 लोगों ने दुकानदार पप्पू सोनी से सिगरेट लेकर पैसा नही दे रहे थे, इसी बात को लेकर दुकानदार व ग्राहक के बीच विवाद हो गया, ग्राहकों ने दुकानदार की पीट-पीट कर हत्या कर दी, वहीं इस घटना के बाद मृतक के बेटो ने मामले की थाने में शिकायत करने पहुंचे, जहा थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा मामला दर्ज करने से मना कर थाने से भागने का आरोप लगाया है। जिसके बाद  देवलोंद पुलिस ने 4 के खिलाफ मामला दर्ज कर 3 को गिरफ्तार कर लिया है,  वहीं एक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। फरार आरोपी के ऊपर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है।
यह है मामला
जिले के अंतिम छोर स्थित देवलोंद थाना क्षेत्र के एमपीईबी कालोनी वार्ड नंबर 1 निवासी पप्पू सोनी एमपीईबी चौराहे के सामीप किराना दुकान संचालित करता था, की 15 अक्टूबर की दरमियानी रात विराट सिंह , संदीप सिंह, मोनू खान, पंकज वैश्य नामक युवकों ने दुकान में आकर पहले सिगरेट ली, जब पैसा देने की बारी आई तो, विवाद करते हुए सिगरेट का पैसा देने से इनकार कर दिया ,जिसको लेकर दुकानदार पप्पू व ग्राहकों के बीच विवाद होने लगा और उक्त युवकों उसके से मारपीट करने लगे , जिससे दुकानदार पप्पू मदद की गुहार लगाई तो, परिजन मदद के लिए पहुंचे, तभी उक्त सभी वहां से भाग खड़े हुए, जिसके बाद गंभीर अवस्था में दुकानदार पप्पू को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पप्पू ने दम तोड़ दिया। इस घटना की जानकारी लगते हुए देवलौंद पुलिस मौके पर पहुंच चारो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विराट सिंह , संदीप सिंह, पंकज वैश्य को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मोनू खान फरार है,  जिसकी तलाश की जा रही है। वही पुलिस ने मोनू खान के ऊपर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया है ।
थाने से भगाने का लगाया आरोप
घटना के बाद जब मृतक के बेटो ने मामले की शिकायत थाने करने पहुंचे तो, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने पहले तो शिकायत लेने से मना कर दिया, सूत्रों की माने तो रेत ठेका कंपनी द्वारा बाहरी तत्वों को पूरे क्षेत्र में रात्रि के समय हथियार के साथ घूमने के लिए छूट दी गई है, जिसके बाद उक्त ठेका कंपनी के गुर्गाे द्वारा ग्रामीणों के साथ मारपीट के अलावा लूट जैसी वारदात को अंजाम देने से भी नहीं चूक रहे हैं, चर्चा है कि पुलिस और प्रशासन की खुली छूट के चलते जहां ठेका कंपनी अवैध उत्खनन कर रही है, वहीं दूसरी ओर उसके गुर्गे किसी से मारपीट के साथ जान से मारने से भी नहीं चूक रहे हैं।
*****

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!