एपस्टीन प्रकरण को लेकर युवा कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या राँधेलिया के नेतृत्व में महिला कांग्रेस का कैंडल मार्च, मासूम बच्चियों को दी श्रद्धांजलि,केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग
एपस्टीन प्रकरण को लेकर युवा कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या राँधेलिया के नेतृत्व में महिला कांग्रेस का कैंडल मार्च,
मासूम बच्चियों को दी श्रद्धांजलि,केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग
कटनी।। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस द्वारा एक विरोध प्रदर्शन और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सौम्या राँधेलिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला नेत्रियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर मासूम बच्चियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग उठाई। कार्यक्रम महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा तथा प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के निर्देश पर आयोजित किया गया। कैंडल मार्च कचहरी चौक से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्रद्धांजलि सभा में परिवर्तित हुआ,जहां मोमबत्तियां जलाकर मासूम बच्चियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां लेकर विरोध दर्ज कराया तथा एपस्टीन प्रकरण को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सौम्या राँधेलिया ने कहा कि एपस्टीन फाइल्स के सामने आने के बाद मानवता शर्मसार हुई है और इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपों की स्पष्टता नहीं होती, तब तक संबंधित लोगों को जवाबदेही निभानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि महिला कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी और महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में कठोर कार्रवाई की मांग करती रहेगी।
कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, वरिष्ठ नेता राकेश जैन, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव दिव्यांशु मिश्रा, संगठन मंत्री प्रेम बत्रा, राजा जगवानी, कमल पांडेय, संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष राहुल होतवानी, श्याम पहुजा, विनीत जायसवाल, मंगल सिंह, मुस्ताक भाई, श्याम यादव, अजय जैसवानी, राहुल पटेरिया, शशांक गुप्ता गोलू, अजय खटिक, सचिन गर्ग, सूर्यकांत कुशवाहा, अजय कोल, लता कनोजिया, मीनाक्षी वल्लवी, नीरा सोनी, मुमताज बानो, हेमा शर्मा, रश्मि अग्रवाल, मनीषा सोलंकी, लता खरे, प्रीति पांडे, तमन्ना पांडे, जितेंद्र गुप्ता, अभिषेक प्यासी, अनुराग दाहिया, हरीश यादव, देवांश बाजपेई, विजय मंगल चौधरी, रमेश अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।