गौसेवक को जान से मारने की धमकी, पुलिस अधीक्षक से की शिकायत,जांच शुरू

0

गौसेवक को जान से मारने की धमकी, पुलिस अधीक्षक से की शिकायत,जांच शुरू
कटनी।। जिले में गौ सेवा से जुड़े एक कार्यकर्ता को फोन कॉल के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की गई है, जिस पर नगर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच प्रारंभ कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार माधवनगर निवासी करण मिश्रा, जो कि गो मां हिन्दु सेवा संगठन से जुड़े हुए हैं और जिले में निरंतर गौसेवा के कार्य करते हैं, गत दिवस को बीती रात करीब 11:35 बजे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल नंबर 9815592908 से फोन कर धमकी दी गई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कथित तौर पर कहा कि “तुम विश्व हिंदू परिषद के लिए काम करते हो और कटनी में जो गौसेवा कर रहे हो उसे बंद कर दो, नहीं तो तुम्हें जान से मार दिया जाएगा।”
शिकायत के अनुसार इसके बाद भी उसी नंबर से देर रात तक कई बार फोन कर धमकियां दी गईं। साथ ही एक अन्य मोबाइल नंबर 9115456200 भी संदेश के माध्यम से भेजा गया, जिससे आगे संपर्क किए जाने की बात कही गई। इस संबंध में करण मिश्रा ने पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सौंपते हुए उक्त मोबाइल नंबरों की जांच कर धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया ने तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रकरण की जांच प्रारंभ करा दी है। पुलिस द्वारा संबंधित मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाई जा रही है तथा तकनीकी आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *