शादी पंचायत के विवाद में मारपीट, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार एन.के.जे. पुलिस की त्वरित कार्रवाई, क्षेत्र में शांति भंग करने वालों पर सख्ती

0

शादी पंचायत के विवाद में मारपीट, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार
एन.के.जे. पुलिस की त्वरित कार्रवाई, क्षेत्र में शांति भंग करने वालों पर सख्ती
कटनी।। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशानुसार जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार संदिग्ध स्थलों पर पैदल भ्रमण, आदतन अपराधियों की धरपकड़ तथा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों एवं जेल से रिहा अपराधियों पर सतत निगरानी की जा रही है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के मार्गदर्शन में थाना एन.के.जे. क्षेत्र में आदतन अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
दिनांक 05 जनवरी 2026 को थाना एन.के.जे. में फरियादी अहमद खान पिता अनार खान, निवासी जुगियाकाप, अपने परिजनों के साथ उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि उसकी भांजी नरगिस की शादी को लेकर गांव में पंचायत आयोजित की गई थी, जिसमें गांव के अन्य लोग भी उपस्थित थे। पंचायत के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर शकील, गुलाम, नफीस, सादिक, जुदा, तरवेज, भूला, अरबाज एवं अख्तर ने विवाद प्रारंभ कर दिया। फरियादी पंचायत छोड़कर अपने घर चला गया, जिसके बाद उक्त आरोपियों ने पंचायत के विवाद को लेकर फरियादी के घर में जबरन घुसकर हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इस मारपीट में फरियादी के सिर एवं पैर में गंभीर चोटें आईं।
प्रकरण में प्रथम दृष्टया भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296बी, 115(2), 351(3), 333, 190 एवं 191(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित की गई, जिसने ग्राम जुगियाकाप में घेराबंदी कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया। घटना के समय से फरार चल रहे दो आरोपी अरबाज खान एवं अख्तर खान की तलाश जारी है। ‘इसके अतिरिक्त क्षेत्र में विवाद को उकसाने एवं अशांति फैलाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें एसडीएम कार्यालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में सादिक खान पिता जल्लुद खान (30 वर्ष),तरबेज खान पिता गुलाम खान (22 वर्ष)
गुलाम खान पिता सत्तार खान (55 वर्ष),शकील खान पिता जल्लुद खान (39 वर्ष),नफीस खान पिता जल्लुद खान (32 वर्ष),जल्लुद खान पिता सत्तार खान (60 वर्ष),भूल खान पिता हवीब खान (52 वर्ष) सभी निवासी ग्राम जुगियाकाप, थाना एन.के.जे.,
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में शामिल व्यक्ति साहिल खान पिता शेरू खान,रहवर खान पिता उनार खान,सरताज खान पिता शेरू खान मनीष खान पिता गुलाम खान सभी निवासी ग्राम जुगियाकाप, थाना एन.के.जे.की सराहनीय भूमिका इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी रूपेन्द्र राजपूत, उप निरीक्षक नरेश झारिया, प्रधान आरक्षक आशीष शुक्ला, राजेश परिहार, गणेशदत्त, राजेन्द्र सोनी एवं विनोद मार्को की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed