अभा कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मप्र के सह प्रभारी सीपी मित्तल के मुख्य आतिथ्य मे मुड़वारा विधानसभा 93 के ब्लॉक,मंडलम,सेक्टर,बीएलए एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों की बैठक आयोजित

0

अभा कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मप्र के सह प्रभारी सीपी मित्तल के मुख्य आतिथ्य मे मुड़वारा विधानसभा 93 के ब्लॉक,मंडलम,सेक्टर,बीएलए एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों की बैठक आयोजित


कटनी॥ जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा एक होटल में अभा कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मप्र के सह प्रभारी सीपी मित्तल के मुख्य आतिथ्य,जिला प्रभारी रमेश चौधरी सह प्रभारी महेश गुलवानी एवं बडवारा विधायक विजयराघवेंद्र बसंत सिंह के विशिष्ट आतिथ्य जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष विक्रम खम्परिया की अध्यक्षता तथा जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष करण सिंह चौहान के संचालन में कटनी जिले की मुड़वारा विधानसभा 93 के अंतर्गत ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर, बीएलए एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों की बैठक आयोजित की गई।
इस अवसर पर सीपी मित्तल ने कहा कि कांग्रेस की मजबूती उसका जमीनी कार्यकर्ता ही है जिसका आम जनता से सीधा संपर्क होता है। जब आम कार्यकर्ता उत्साहित होकर पार्टी के लिए काम करने के लिए निकल पड़ता है तो जीत का मार्ग अपना आप निकल जाता है। मुझे खुशी है कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ की मंशानुसार मुड़वारा विधानसभा में मज़बूत संगठन खड़ा किया जा रहा है।जिला प्रभारी रमेश चौधरी ने कहा कि कमलनाथ जी बूथ मंडलम सेक्टर एवं बीएलए पर कौन क्या काम कर रहा है इस पर बराबर नजर रखे हुए हैं।सह प्रभारी महेश गुलवानी ने कहा कि यदि बूथ स्तर पर संगठन मजबूत होगा और जनमानस पर पकड़ मज़बूत होगी तो जीत का मार्ग बहुत ही सरल होता जाएगा। बड़वारा विधायक बसंत सिंह ने कहा कि बूथ का कार्यकर्ता कांग्रेस की बहुत बड़ी शक्ति है और उसी के दम पर ही जीत का मार्ग प्रशस्त होगा। इस अवसर पर मप्र कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रियदर्शन गौड़,पूर्व महापौर विजेंद्र मिश्र,वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन,राकेश जैन,जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंशु मिश्रा,जिला महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष रजनी वर्मा,सेवादल अध्यक्ष पंकज गौतम,महापौर प्रत्याशी श्रेहा खड़ेलवाल,ब्लॉक अध्यक्ष त्रय कमल पांडे ईश्वर बहरानी गुलाम जाफर, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला राकेश गुड्डू द्विवेदी सहित मंडलम अध्यक्ष मौसूफ अहमद,लता कनौजिया,विनय निगम,संजय गुप्ता,राहुल पटेरिया,प्रमोद पटेल,राम मूलवाणी सुनील श्रीवास,सेक्टर अध्यक्ष राजेश जाटव,रत्ना यादव,अर्चना जायसवाल,रमेश अहिरवार,शशांक गुप्ता,विनोद छिरौलिया,आदित्य जैन आदि ने भी अपने विचार पार्टी हित में अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed