महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग कक्ष बनेगा, सांसद विवेक तन्खा ने स्वीकृत किए 5 लाख रुपए
महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग कक्ष बनेगा, सांसद विवेक तन्खा ने स्वीकृत किए 5 लाख रुपए
कटनी।। जिला अधिवक्ता संघ कटनी की पहल पर महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग बैठक कक्ष बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने विवेक कृष्ण तन्खा से भेंट कर अधिवक्ता संघ परिसर में महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग कक्ष एवं बैठक व्यवस्था की मांग रखी। इस पर सांसद श्री तन्खा ने त्वरित संवेदनशीलता दिखाते हुए 5,00,000 पांच लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी। यह राशि महिला अधिवक्ताओं के लिए समुचित बैठक कक्ष निर्माण और आवश्यक सुविधाएं विकसित करने में उपयोग की जाएगी। इस निर्णय से अधिवक्ता संघ में खुशी की लहर है। जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों एवं महिला अधिवक्ताओं ने सांसद श्री तंखा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे महिला अधिवक्ताओं को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा और उन्हें बैठने व कार्य करने में सुविधा होगी।