आचार्य श्री विद्यासागर जी के नाम पर बनेगा स्वागत द्वार, मुकेश दुबे ने अध्यक्ष निधि से स्वीकृति दी।
जीपीएम – नगरपालिका परिषद गौरेला चुनाव के समय में अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे जी द्वारा नगर गौरेला में आचार्य श्री विद्यासागर जी के नाम पर स्वागत द्वार निर्माण किए जाने का आश्वासन दिया था।
उस घोषणा को आज पूरा करते हुए मुकेश दुबे जी की अध्यक्षता में हुई नगरपालिका परिषद गौरेला की बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया गया है कि ज्योतिपुर चर्च के पास आचार्य श्री विद्यासागर जी के नाम पर स्वागत द्वार का निर्माण अध्यक्ष निधि से निर्मित किया जाएगा।
अध्यक्ष जी द्वारा किए गए अपने चुनावी वादे को पूरा करने पर जैन समाज एवं गौरेला नगर वासियों ने हर्ष व्यक्त किया है और अध्यक्ष जी को धन्यवाद दिया।