सिविल लाइन में एक युवक ने खुद को गोली मार की आत्मा हत्या, पुलिस कर रही मामलें की जाँच

0

सिविल लाइन में एक युवक ने खुद को गोली मार की आत्मा हत्या, पुलिस कर रही मामलें की जाँच

कटनी ॥ कोतवाली थाना क्षेत्र सिविल लाइन में एक युवक ने खुद को गोली मार कर आत्मा हत्या कर ली। घटना रात्रि करीब डेढ़ से 2 बजे के बीच की बताई गई है। इस संबंद्ध में प्राप्त जानकारी कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाईन निवासी गगन सोनी पिता प्रदीप सोनी उम्र लगभग 30 वर्ष ने अज्ञात करणों के चलते अपने सिर पर 15 बोर के कट्टे से फायर कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया , घटना की जानकारी पर पुलिस में मौके पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा करवाई करते शव को परीक्षण के लिए जिलाचिकित्सालय कटनी लाया गया जहॉ पर सुबह परीक्षण उपरांत शव को कफन दफन के लिए परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस पूरे मामलें की जाँच कर रही है । इस संबंद्ध में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदीप सोनी के छोटे पुत्र के द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाने से पूर्व भी आत्महत्या के लिए दों बार प्रयास किया गया था परिजनों से मिली जानकारी पर पुलिस ने बताया कि मृतक ने कुछ दिनों पूर्व ही घर पर बने बराजा से कूदने का प्रयास किया था और बस स्टेंड पर खड़े ट्रक पर अपनी बाईक ले जाकर टकरा दी थी।दों बार पूर्व आत्मा हत्या का प्रयास कर चुका था । परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व गगन के दोस्तो की सड़क दुर्घटना में मृत्य हो गई थी जिसके बाद से वह डिप्रेशन में रहने लगा था। पुलिस पूरे मामलें की बारीकी से जाँच कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed