माधवनगर स्टेशन के पास देशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

0

माधवनगर स्टेशन के पास देशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली
कटनी। शहर के माधवनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक युवक को देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर बड़ी वारदात को टाल दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 मार्च 2026 की रात माधवनगर पुलिस जवारा विसर्जन एवं अन्य कानून व्यवस्था ड्यूटी में तैनात थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि माधवनगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग, अमीरगंज के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति देशी पिस्टल लेकर खड़ा है और किसी भी समय ट्रेन पकड़कर फरार हो सकता है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिये के आधार पर संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मनीष चौधरी 19 वर्ष निवासी भोलानगर, फकीरचंद का अखाड़ा, सिंधी कैंप थाना हनुमानताल, जबलपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से पैंट की जेब में रखी एक लोहे की देशी पिस्टल बरामद हुई। आरोपी के पास हथियार का कोई वैध लाइसेंस नहीं होने पर पुलिस ने मौके पर ही पिस्टल जब्त कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed