एबीव्हीपी ने महिला सफाई कर्मियों का किया सम्मान
शहडोल। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शहडोल इकाई के कार्यकर्ताओं ने नगर के गाँधी चौक पर नगर पालिका की महिला सफाई कर्मचारियों का पुष्पवंदन, तिलक वंदन व आरती करके सम्मान किया। महिला ही सृष्टि व समाज की आधार हैं, आज के दिन ही नहीं बल्कि हर दिन महिलाओं का सम्मान व सरोकार होना चाहिए, इसी उद्देश्य से आज गाँधी चौक पर एबीव्हीपी के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका की ऐसी महिला सफ़ाई कर्मचारि जो शहर को साफ रखने का कार्य करती हैं, उनका सम्मान किया, ऐसी महिलाएं जो प्रतिदिन धूप में रहकर नगर की सुंदरता को बरकरार रखती हैं।
कार्यक्रम में एबीव्हीपी के आकृति तोमर, स्वाति चौधरी, दीपिका तोमर, प्रियंका चौरसिया, श्वेता सोनी दीपिका वर्मा, किरण सिंह, अरुणेन्द्र पाण्डेय, सौरभ द्विवेदी, शिवम वर्मा, डॉक्टर सिंह मार्को, उत्कर्ष द्विवेदी, वात्सलय जायसवाल, प्रियांशु त्रिपाठी, कपिल गुरु, सौरभ उरमलिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*