शराब बिक्री करते आरोपी धराये
(सीताराम पटेल)- 9977922638
अमलाई। थाना क्षेत्रांतर्गत बुधवार को पुलिस टीम ने अवैध शराब बिक्री करने की मुखबिर की सूचना पर रावल मार्केट में दबिश देकर धर्मेन्द्र यादव पिता रिखदेव यादव निवासी रावेल मार्केट थाना अमलाई के कब्जे से 18 पाव कच्ची महुआ शराब, राजेन्द्र कोल पिता रामस्वरूप कोल 20 साल निवासी बकहो थाना अमलाई के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब मौके पर ज़ब्त की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।