अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी,बरही क्षेत्र में रेत उत्खनन में संलिप्त दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी,बरही क्षेत्र में रेत उत्खनन में संलिप्त दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
कटनी।। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में खनिज अमले द्वारा सतत निगरानी और कार्रवाई का सिलसिला जारी है। कलेक्टर ने बडवारा में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उपस्थित सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया था कि जनसुनवाई के पश्चात वे अपने-अपने विभागों की मैदानी स्तर पर क्रियान्वित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का निरीक्षण करें, हितग्राहियों से संवाद करें तथा निर्माण एवं विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लें। इन्हीं निर्देशों के तहत खनिज अमले द्वारा मंगलवार को कटनी–बडवारा मार्ग पर खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान सभी वाहनों में वैध दस्तावेज पाए गए।
इसके अतिरिक्त प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम पिपरिया बहिरघटा के समीप नदी घाटों का निरीक्षण किया गया, जहां दो ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना वैध दस्तावेजों के नदी से रेत भरते हुए पाए गए। मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर प्रकरण तैयार किया गया है, जिसे आगामी कार्रवाई हेतु कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। इस कार्रवाई में उपसंचालक खनिज रत्नेश दीक्षित एवं खनिज निरीक्षक बरही उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी