1 क्लीनिक व आधा दर्जन पैथालॉजी में पड़ा छापाधनपुरी व ओपीएम में की गई कार्यवाही

0

शहडोल। पूरे जिले में अवैध पैथालॉजी एवं फर्जी डॉक्टरों की क्लीनिक संचालित हो रही है, जिससे मरीजों के जीवन से खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। इसी बात को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मेघ सिंह सागर के निर्देशन में दो सदस्यीय टीम गठित की जाकर धनपुरी क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन पैथालॉजी एवं एक फर्जी डॉक्टर की क्लीनिक में छापा मारकर कार्यवाही की गई है। गठित टीम मेें डॉ.सचिन कारखुर, चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धनपुरी एवं राजेश श्रीवास्तव रूजोपचार चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धनपुरी शामिल रहे।
टीम द्वारा धनपुरी के वर्मा पैथालॉजी के यहां छापा मारा गया, जहां से 12 प्रकार की अंग्रेजी दवाईयां जब्त की गईं। इसी प्रकार जीवन ज्योति पैथालाजी रजिस्टे्रशन न होने के कारण पैथालॉजी बंद करने की कार्यवाही की गई। जांच दल द्वारा रावल मार्केट ओपीएम में हंसराज सिंह पाल के यहां कार्यवाही की गई, जिसके पास किसी भी प्रकार का वैधानिक दस्तावेज नहीं मिला, साथ ही 34 प्रकार की अंग्रेजी दवाईयां, इंजेक्शन एवं बॉटल आदि जब्त की गई।
जांच दल द्वारा सरईकांपा में फर्जी चिकित्सक डॉ.टी.डी.बडग़ैया एवं डॉ. उपेन्द्र कुशवाहा के क्लीनिक में छापामार कार्यवाही की गई। स्मरणीय है कि झोलाछाप डॉक्टर गांव-गांव में फैले हुए हैं, जो अनपढ़ एवं गरीब ग्रामीण मरीजों को अपने जाल में फंसाकर उल्टे-सीधे उपचार करते रहते हैं, जिससे ग्रामीणों का जीवन खतरे में रहता है। इन झोलाछाप डॉक्टरों के उपचार से जब केस बिगड़ जाता है और मरीज गंभीर हो जाता है, तब ये फर्जी चिकित्सक ऐसे मरीजों को सरकार अस्पताल में इलाज कराने की सलाह देते हैं। जिले भर के हर ब्लाक और हर तहसील क्षेत्र के गांव व नगर में अवैध पैथालॉजी एवं झोलाछाप डॉक्टरों के फर्जी क्लीनिक संचालित हो रहे हैं, जिस तरह से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा धनपुरी एवं ओपीएम क्षेत्र में दल गठित कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये, उसी तरह ब्यौहारी, जयसिंहनगर, बुढ़ार, बाणसागर एवं शहडोल संभागीय मुख्यालय के आसपास भी इसी तरह की जांच टीम बनाकर कार्यवाही की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed