डायवर्सन बकाया पर प्रशासन का डंडा वेयरहाउस सील, वसूली नहीं तो कार्रवाई तय

0

डायवर्सन बकाया पर प्रशासन का डंडा वेयरहाउस सील, वसूली नहीं तो कार्रवाई तय
कटनी।। तहसील बहोरीबंद के ग्राम पहाड़ी खेड़ा में भू-राजस्व नियमों की अनदेखी पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक वेयरहाउस को सील कर दिया। यह कार्रवाई लंबे समय से डायवर्सन वसूली की राशि जमा न करने के कारण की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रुक्मणी राजपूत पति मुकेश राजपूत द्वारा संचालित वेयरहाउस पर निर्धारित डायवर्सन शुल्क का भुगतान नहीं किया गया था। राजस्व विभाग द्वारा बार-बार नोटिस और चेतावनी दिए जाने के बावजूद संबंधित पक्ष ने राशि जमा नहीं की, जिसके चलते प्रशासन को सख्त कदम उठाना पड़ा। तहसीलदार आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में गुरुवार को प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और विधिवत कार्रवाई करते हुए वेयरहाउस को सील कर दिया। इस दौरान स्थानीय राजस्व अमला भी मौजूद रहा और पूरी प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न की गई। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शासन की भू-राजस्व डायवर्सन वसूली की अनदेखी करने वाले मामलों में आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे प्रकरणों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed