एडवोकेट विनय सिंह की पुत्री का इलाज के दौरान निधन, शोक में डूबा पूरा परिवार
अनूपपुर। जिले के जैतहरी ब्लॉक मुख्यालय में निवास करने वाले प्रतिष्ठित परिवार से एडवोकेट विनय सिंह की 17 वर्षीय पुत्री का आज श्री राम हॉस्पिटल शहडोल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। परिजनों द्वारा बताया गया कि 17 वर्षीय पुत्री जिसका नाम आकृति सिंह था कुछ दिनों से उल्टी, दस्त, बुखार से ग्रसित थी। जिसका इलाज श्री राम हॉस्पिटल शहडोल में चल रहा था, लेकिन आज दोपहर लगभग 1:00 बजे इलाज के दौरान परिजनों को छोड़कर अचानक चली गई। जिससे पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है। जैतहरी क्षेत्र के जाने-माने प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखने वाली आकृति सिंह के बड़े पापा भूपेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह देवेंद्र सिंह पूरे जिले के लिए प्रतिष्ठित नामों में से हैं इस दुख की घड़ी में परिजनों के अलावा सैकड़ों चाहने वालों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।