अजय बनें कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता व संभाग प्रभारी
Narad#9826550631
शहडोल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी द्वारा अजय अवस्थी को मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग का प्रदेश प्रवक्ता एवं शहडोल संभाग प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस कार्यालय के सामने कांग्रेसजनों ने पटाखे फोड़ एवं मिठाई बाँट कर अजय अवस्थी का माल्यार्पण किया एवं उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दिए।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य रूप से मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव सुभाष गुप्ता, प्रदेश सचिव रविन्द्र तिवारी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुज मिश्रा, जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के महामंत्री पीयूष शुक्ला, युवा कांग्रेस जयसिंह नगर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा नित्तू, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव सुमित गुप्ता, प्रदेश सचिव सोशल मीडिया एवं आईटी सेल विभाग प्रीतेश द्विवेदी, एनएसयूआई जिला समन्वयक आशीष तिवारी, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष सोभित द्विवेदी, आशीष तिवारी, सचिन निगम, अखिलेश मिश्रा, सौरभ तिवारी, सार्थक मिश्रा, आशीष पाण्डेय, अफसर खान, विवेक मिश्रा, आशीष भारती, भूपेंद्र सेन, विनोद सिंह, नीरज सोनी, सोरेन ऐन्थोनी, हैदर अली, कुनाल सिंह सहित अन्य काग्रेसजन उपस्थित रहे।