गैस संकट के बीच महिला कांग्रेस का सराहनीय कदम, छात्रावास को भेंट किया इंडक्शन चूल्हा

0

गैस संकट के बीच महिला कांग्रेस का सराहनीय कदम, छात्रावास को भेंट किया इंडक्शन चूल्हा
कटनी।। देशभर में गहराते रसोई एवं कमर्शियल गैस संकट के बीच महिला कांग्रेस ने जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आते हुए एक सराहनीय पहल की है। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया की प्रेरणा से कटनी में महिला कांग्रेस नेत्रियों ने शासकीय अनुसूचित जनजाति गर्ल्स हॉस्टल पहुंचकर छात्राओं को इलेक्ट्रिक इंडक्शन चूल्हा भेंट किया।
इस दौरान महिला कांग्रेस नेत्री सौम्या राँधेलिया ने युवा साथियों के साथ छात्रावास में पहुंचकर छात्राओं की समस्या को समझा और गैस की कमी को देखते हुए इंडक्शन चूल्हा उपलब्ध कराया। इस पहल को छात्राओं के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है, जिससे उन्हें दैनिक भोजन व्यवस्था में सुविधा मिलेगी।
युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पूर्व अध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ ने इस दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गलत नीतियों के कारण आज देश गैस संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले गैस की कमी से इनकार किया गया, लेकिन अब हालात गंभीर होते जा रहे हैं और आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, राष्ट्रीय प्रवक्ता सौम्या राँधेलिया ने कहा कि महिलाओं को गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है और कालाबाजारी भी बढ़ गई है। उन्होंने इसे सरकार की असंवेदनशीलता बताते हुए कहा कि हालात ऐसे बन रहे हैं कि महिलाएं दोबारा पारंपरिक चूल्हों की ओर लौटने को मजबूर हो रही हैं, जो चिंताजनक है।
छात्रावास की छात्राओं ने इस सहयोग के लिए महिला कांग्रेस का आभार व्यक्त किया और कहा कि आपदा की स्थिति में यह इंडक्शन चूल्हा उनके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। कार्यक्रम में सूर्यकांत कुशवाहा, शुभम मिश्रा, अजय खटिक, शशांक गुप्ता, मीनाक्षी बलवी, हेमा शर्मा, नीरा सोनी, रश्मि अग्रवाल, मनीषा सोलंकी, मुमताज बानो, माया चौधरी सहित बड़ी संख्या में महिला नेत्रियाँ एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed