ग्राम पंचायत धनौली में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ और बाल विवाह मुक्त’ अभियान के अंतर्गत एक प्रेरणादायक शिविर का सफल आयोजन किया गया।

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

गौरेला पेंड्रा मरवाही/ गौरेला – ग्राम पंचायत धनौली में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ और बाल विवाह मुक्त’ अभियान के अंतर्गत एक प्रेरणादायक शिविर का सफल आयोजन किया गया।

 

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को बेटियों के अधिकारों के प्रति जागरूक करना और बाल विवाह जैसी प्रथा को समाज से पूरी तरह समाप्त करना था। कार्यक्रम में भविष्य की कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम का सफल संचालन सरपंच श्रीमती पूजा कोल जी, परियोजना अधिकारी श्रीमती सुषमा वाजपेई जी और सुपरवाइजर श्रीमती पुष्पा कौशिक जी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

श्रीमती सुधरी बाई,श्रीमती निशा गुर्जर,श्रीमती पूर्णिमा बैगा,श्रीमती ललिता बैगा,श्रीमती फूलवती बैगा और श्रीमती रामकली कोल —भी इस महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त धनौली और आसपास के गांवों की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्राम की जागरूक माताओं-बहनों  की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी प्रभावशाली बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed