शराब की अवैध बिक्री बंद न होने से गुस्साई महिलाओं ने विधायक को घेरा:-वीडियो वायरल 14 दिसंबर को बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडेय क्षेत्रीय दौरे पर पहुंचे गांव तो आदिवासी महिलाओं सहित अन्य ग्रामीणों का फूट पड़ा था गुस्सा
शराब की अवैध बिक्री बंद न होने से गुस्साई महिलाओं ने विधायक को घेरा:-वीडियो वायरल
14 दिसंबर को बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडेय क्षेत्रीय दौरे पर पहुंचे गांव तो आदिवासी महिलाओं सहित अन्य ग्रामीणों का फूट पड़ा था गुस्सा

कटनी:- गांव-गांव अवैध तरीके से शराब का निर्माण, विक्रय व परिवहन हो रहा है। आबकारी विभाग द्वारा भी सिर्फ कागजी कोरम पूरा करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। जिले में पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवाई महज दिखावा साबित हो रही है। विधायक के कहने के बाद भी गांवों में अवैध तरीके से शराब का विक्रय बंद नहीं हो रहा है। ऐसे में नशामुक्ति अभियान सिर्फ दिखावा साबित हो रहा है। ऐसा ही एक मामला रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत नयाखेड़ा में सामने आया है। 14 दिसंबर को बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडेय क्षेत्रीय दौरे पर गांव पहुंचे तो आदिवासी महिलाओं सहित अन्य ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा था। आक्रोशित महिलाओं ने विधायक को घेरते कहा कि यहां पर बड़ी मात्रा में शराब बिक रही है, शराब के कारण उनका जीना दूभर हो गया है। नशे के कारण घर-परिवार बर्बाद हो रहे हैं। तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की। विधायक ने आश्वासन दिया था कि कल से शराब नहीं बिकेगी, लेकिन मनमानी अब भी जारी है। आश्वासन के एक सप्ताह बाद भी शराब बिक रही है। इस संबंध में बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडेय का कहना है कि 14 दिसंबर को नयाखेड़ा गांव की महिलाओं ने शराब विक्रय पर रोक लगाने की मांग की थी। मौके पर चौकी प्रभारी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा था कि कल से शराब नहीं बिकेगी, लेकिन अब तक पुलिस व आबकारी ने कार्रवाई नहीं की। विधायक ने कहा कि बहोरीबंद के कई गांवों में अवैध तरीके से शराब बन रही है व बिक रही है। विधायक ने कहा कि आबकारी विभाग को जिस गांव में कार्रवाई के लिए फोन करो तो विभाग वाले पहले शराब कारोबारी को खबर भेज देते हैं, नशे के अवैध कारोबार पर लगाम नहीं लग रही। हमने एसपी से कहा कि अवैध शराब बिक्री बंद कराएं व थाना प्रभारी को हटाएं। आबकारी अधिकारियाें की भूमिका पर भी विधायक ने सवाल खड़े किए हैं। मंगलवार को सोशल मीडिया में नयाखेड़ा गांव का एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इस वीडियो में दिख रहा है कि बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडेय जैसे ही गांव पहुंचते हैं तो गांव की महिलाएं उन्हें घर लेती हैं और शराब विक्रय के कारण होने वाली परेशानी को बताते हुए शराबबंदी की मांग कर रही हैं। विधायक थाना प्रभारी को आबकारी विभाग को निर्देश देकर शराब विक्रय बंद करवाने का आश्वासन देते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया में लोगाें ने कहा कि विधायक के आश्वासन देने के 7 दिन बाद भी शराब बिक्री बंद नहीं हुई।
देखे वीडियो :–