उपलब्धियों की श्रंखला में कटनी के लिए एक और पायदान अपनी सक्सेस स्टोरी और भारतीय प्रशासनिक अधिकारी बनने तक के सफर के साथ 30 मिनट की अवधि में देश विदेश के कंपनी सचिव कोर्स से जुड़े विद्यार्थियों को कलेक्टर करेंगे संबोधित
उपलब्धियों की श्रंखला में कटनी के लिए एक और पायदान
अपनी सक्सेस स्टोरी और भारतीय प्रशासनिक अधिकारी बनने तक के सफर के साथ 30 मिनट की अवधि में देश विदेश के कंपनी सचिव कोर्स से जुड़े विद्यार्थियों को कलेक्टर करेंगे संबोधित

कटनी ॥ जिले की उपलब्धियों की श्रंखला में एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है। यह पहला मौका है जब कलेक्टर कटनी कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय,भारत सरकार के अधीन संचालित भारतीय कंपनी सचिव संस्थान आईसीएसआई के विद्यार्थियों के लिए आयोजित वेबिनार में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे और उन्हें अपना वर्चुअल मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। आईसीएसआई के आमंत्रण पर कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद 22 मई को शाम 4 बजे से भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के ऑनलाइन मोड पर आयोजित वेबिनार के दौरान संस्थान के विद्यार्थियों को अपना बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें प्रेरित करेंगे। इस वेबिनार में संपूर्ण भारत देश के साथ साथ विदेश से भी कंपनी सचिव कोर्स के करीब 2 लाख विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा जनसेवा के लिए लगातार किए जा रहे अनुकरणीय नवाचारों और कई सार्थक पहल के कारण आईसीएसआई द्वारा उन्हें विद्यार्थियों को प्रेरित करने मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। उल्लेखनीय है कि भारतीय कंपनी सचिव संस्थान आईसीएसआई भारत देश में कंपनी सचिवों के व्यवसाय का नियमन करने वाली व्यवसायिक संस्था है। जिसका गठन भारतीय संसद द्वारा कंपनी सचिव अधिनियम 1980 के द्वारा किया गया था। यह संस्थान अच्छे कॉरपोरेट प्रशासन और प्रभावी प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए उच्च क्षमता वाले पेशेवरों को विकसित करने के लिए कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय भारत सरकार के अधीन कार्य कर रहा है। इस वेबिनार में कलेक्टर श्री प्रसाद करीब 30 मिनट की अवधि में देश विदेश के कंपनी सचिव कोर्स से जुड़े विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। जिसमें वे अपनी सक्सेस स्टोरी और भारतीय प्रशासनिक अधिकारी बनने तक के अपने सफर के बारे में विस्तार से बताएंगे। साथ ही विद्यार्थियों को उनके प्रोफेशनल कैरियर में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स भी देंगे।