आशुतोष बने बीसीसीआई लेवल-2 के कोच 

0

शहडोल। बचपन में कभी अपनी एमपीईबी कालोनी में क्रिकेट खेलने वाले आशुतोष श्रीवास्तव शहडोल संभाग के पहले बीसीसीआई लेवल 2 के कोच बनने की उपलब्धि हासिल कर लिए हैं । आशुतोष श्रीवास्तव बचपन में अपने चाचा के पास बैठकर रेडियो से कमेंट्री सुना करते थे और कालोनी के पास कॉलेज ग्राउंड में क्रिकेट खेलने जाते थे। उस जमाने में स्कूल और कालेज की क्रिकेट टीमें हुआ करती थी, जिसमें आशुतोष क्रिकेट का जलवा दिखाया करते थे। इस तरह से उन्होंने क्रिकेट की बारीकियां सीख लीं। आशुतोष बताते हैं कि उस जमाने में रीवा और सतना के लोग हावी रहा करते थे। मैंने सन् 2000 में महात्मा गांधी स्टेडियम में बच्चों को क्रिकेट की कोचिंग देना शुरू किया, उस समय मेरे पास सिर्फ अनुभव था। मैंने 2006-07 में लेवल वन कोच की परीक्षा को पास किया और उसके बाद से फिर गांधी स्टेडियम में क्रिकेट सीखने वालों की लाइन लग गई। अब आशुतोष ने 2022 में लेवल 2 बनकर संभाग को गौरवान्वित किया है। निश्चित तौर पर आशुतोष श्रीवास्तव का कद बढ़ गया है और यह संभावना भी बनने लगी है कि भविष्य में बीसीसीआई इनको स्टेट टीम का कोच भी बना सकती है।

आशुतोष ने जिनको सिखाया वह चमक रहे:

बीसीसीआई कोच आशुतोष श्रीवास्तव ने जिन खिलाडिय़ों को क्रिकेट का ककहरा सिखाया है, वह आज राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल की प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिनमें महिला क्रिकेटर पूजा वस्त्रकार, हिमांशु मंत्री जैसे कई क्रिकेटर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed