एटीएम कैश वेन ने स्कूटी सवार पुरूष महिला कों सामने से मारी जोरदार टक्कर ,कोतवाली थाना क्षेत्र में कचहरी चौक की घटना
एटीएम कैश वेन ने स्कूटी सवार पुरूष महिला कों सामने से मारी जोरदार टक्कर ,कोतवाली थाना क्षेत्र में कचहरी चौक की घटना

कटनी। बैंक एटीएम में कैश लोड करने वाली वेन के चालक ने सोमवार सुबह बीच शहर कचहरी चौक मे स्कूटी सवार एक पुरुष और उसके साथ सवार महिला को जोरदार ठोकर मारकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने पीछा कर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। इस संबंद्ध मे जानकारी के अनुसार दुर्गा चौक निवासी कल्पना पटेल कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर पड़ुआ सोमवार सुबह स्कूटी से ड्यूटी जा रही थीं। इस दौरान एमपी 04 जीए 1029 के चालक उदय शुक्ला निवासी छपरवाह ने कोतवाली थाना के समीप पोस्ट ऑफिस के सामने कल्पना को ठोकर मार दी। स्थानीय युवक सुनील की मदद से कल्पना ने भाग रही वेन का पीछा कर कचहरी चौक में रोका तो चालक ने वहां भी वेन दोपहिया वाहन के ऊपर चढ़ा दी। स्कूटी सवार सुनील और कल्पना दूर जा गिरे और स्कूटी वेन में फंस गई तो चालक उसे घसीटकर ले गया। कुछ ही दूरी पर डिवाइडर में ठोकर मारी तो स्कूटी डिवाइडर में फंसकर चकनाचूर हो गई। चालक वेन सहित फिर भागा। चांडक चौक पर दो बाइक सवारों को ठोकर मारी। जिसके बाद भीड़ ने उसे पकड़ लिया और मारपीट कर कोतवाली पुलिस के हवाले किया। हादसे में स्वास्थ्यकर्मी कल्पना को मामूली चोटें आई हैं वहीं शिकायत के आधार पर चालक के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के अपराध दर्ज किया गया है ।