रेलवे की लाइफलाइन पर वार, रेल पटरी पर साजिश फेल सिग्नल केवल काट रहे शातिर चोर गिरफ्तार,आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई

0

रेलवे की लाइफलाइन पर वार, रेल पटरी पर साजिश फेल सिग्नल केवल काट रहे शातिर चोर गिरफ्तार,आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
कटनी।। पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर मंडल अंतर्गत कटनी में रेलवे सुरक्षा बल RPF ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रेल संपत्ति की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह मामला सामान्य चोरी न होकर रेलवे के सिग्नल सिस्टम से जुड़ा होने के कारण अत्यंत गंभीर और विशेष श्रेणी की चोरी माना जा रहा है। दिनांक 10 अप्रैल 2026 को आरपीएफ पोस्ट की टीम, उप निरीक्षक सुरभि ठाकुर के नेतृत्व में गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए कटनी मुड़वारा-न्यू मझगवां फाटक के बीच स्थित कटनी नदी ब्रिज पर निगरानी कर रही थी। इसी दौरान चार संदिग्ध व्यक्तियों को रेलवे की केबल वायर काटते हुए रंगे हाथों रात 12:20 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में एलीसा पॉल उर्फ आसू (45 वर्ष),दुर्गा प्रसाद बर्मन उर्फ गोलू (27 वर्ष),आकाश सोनखरे (28 वर्ष), पियूष पॉल उर्फ लक्की (19 वर्ष) सभी आरोपी आजाद चौक, बाबली टोला के निवासी हैं। वहीं, एक अन्य आरोपी शरद बर्मन मौके से फरार बताया गया है। मौके पर पुलिस नें रेलवे सिग्नल विभाग की 12 कोर केबल वायर के 5 टुकड़े कुल कीमत लगभग 1285,चोरी में प्रयुक्त औजार हथौड़ा, प्लास, आरी, छैनी इसके अतिरिक्त मामले में संलिप्त रिसीवर मदन कुमार ताम्रकार (53 वर्ष) के पास से 8.5 किलो तांबे की कॉपर वायर कीमत लगभग 5500 भी जब्त की गई। कई मामलों से जुड़ाव पूछताछ में आरोपियों ने रेलवे के सिग्नल केबल चोरी करना स्वीकार किया है। यह चोरी रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और ट्रेन संचालन को प्रभावित कर सकती थी, जिससे यात्रियों की जान जोखिम में पड़ सकती थी। इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 10/2026 के तहत धारा 3 रेलवे प्रॉपर्टी अनलॉफुल पजेशन एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, यह गिरोह पूर्व में दर्ज कई अज्ञात केवल चोरी के मामलों दिनांक 04, 05 एवं 07 अप्रैल 2026 से भी जुड़ा पाया गया है। जांच जारी पूरे मामले की जांच उप निरीक्षक सुरभि ठाकुर द्वारा की जा रही है, वहीं फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed