ग्राम पंचायत परसवार में तीव्र गति से बन रहे आयुष्मान कार्ड

0
अनूपपुर। महात्मा गांधी ग्राम सेवा केन्द्र के तहत् संचालित हो रहे आयुष्मान कार्ड के कार्य में लगातार तीव्रता देखी जा रही है, ग्राम पंचायत परसवार में ग्राम स्तरीय उद्यमी राजा पटेल के द्वारा लगभग 800 कार्ड बना चुके है, लगातार सुबह से लेकर देर शाम तक ग्रामीणों को सेवा देकर आयुष्मान कार्ड की सुविधा दे रहे है। इसके साथ ही ग्रामीणों को लगातार जानकारी के लिए दस्तावेज संबंधी जानकारी भी प्रदान की जा रही है, श्री पटेल ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए समग्र आईडी और आधार कार्ड ग्रामीणों द्वारा मांगे जा रहे है, जहां शासन द्वारा निर्धारित शुल्क 30 रूपए के साथ बनाये जा रहे है, अगर किसी को किसी प्रकार की असुविधा है तो उनके घर तक पहुंच कर भी कार्ड बनाया जायेगा, जिसकी जानकारी ग्राम के लोगों द्वारा दी जा सकती है।
5 लाख तक का इलाज होगा मुफ्त
इन दिनों जिले भर में नगर पालिका व ग्राम पंचायत में आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की जा रही है, जहां ग्रामीणों द्वारा आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आगे आ रहे हैं, आयुष्मान कार्ड से लोगों को 5 लाख रुपए तक की इलाज होना है, इसी तरह ग्राम पंचायत परसवार में ग्रामीणों का आयुष्मान कार्ड बड़ी तेजी के साथ मनाया जा रहा है, पंचायत द्वारा लोगों के घरों में जाकर कर जानकारी प्रदान की जा रही है, इस योजना का उद्देश्य है कि गरीब तबके के लोगों को अगर कोई बड़ी बीमारी हो जाए तो वह इस आयुष्मान कार्ड के द्वारा अपनी इलाज करा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed