बुरी खबर @ सड़क दुर्घटना में एएसआई की मौत
शहडोल । जिले के अमलाई थाने में पदस्थ एएसआई महेंद्र शुक्ला कि बीती रात सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत होने की खबर है । पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब 9:00 से 10:00 के बीच महेंद्र शुक्ला अपने दोपहिया स्कूटी वाहन पर संभवतः ओपीएम स्थित आवास से थाने के लिए आ या जा रहे थे, इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी, जिससे उनकी स्कूटी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और महेश शुक्ला को भी गंभीर चोटे आई, उनके सर पर लगा हेलमेट भी जोरदार टक्कर से टूटकर हिस्सों में बट गया।
खबर है कि कई घंटे तक सड़क के किनारे महेंद्र शुक्ला पड़े रहे और किसी ने भी उन्हें वहां से अस्पताल नहीं पहुंचाया, बाद में स्थानीय युवाओं द्वारा जानकारी लगने के बाद 100 नंबर डायल किया गया, इस दौरान पुलिसकर्मी भी वहां पर पहुंचे घायल महेंद्र शुक्ला को जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत होने की खबर है।