बाड़ी में लगा रखे थे प्रतिबंधित गांजे के पौधे,16 पौधे पुलिस ने किए जब्त
(शुभम तिवारी)
शहडोल। जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत सरिहट निवासी ग्रामीण ने अपने ही घर के बगीचे में गांजे के पौधे लगा लगा रखे थे, आरोप सामने आया कि प्रतिबंधित गांजे की खेती उसके द्वारा अपने घर के पीछे बाड़ी में की जा रही है और आसपास के क्षेत्र में गांजे की बिक्री की जाती है। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद गोहपारू पुलिस ने इस मामले में पहले पुष्टि की और छापामार कार्यवाही की तो उसके होश ही उड़ गए, गोहपारू थाना अंतर्गत सरिहट गांव में रहने वाले करण सिंह पिता अशोक सिंह ने अपने घर के पीछे बने बगीचे में मादक पदार्थ गांजे के पौधे लगाए हुए थे, पुलिस ने इस मामले में प्रभावी कार्यवाही की। गोहपारू पुलिस ने 16 पौधे बरामद कर आरोपी को किया गिरप्तार किया है,सरीहट निवासी करन सिंह पिता अशोक सिंह निवासी सरिहट का अपने घर के पीछे बाड़ी मे मादक पदार्थ गांजा के पेड़ लगाकर खेती कर रहा है , मुखबिर सूचना मिलने के बाद गोहपारू थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने इस जानकारी से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जो शहडोल पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक द्वारा थाना कोतवाली शहडोल एवं थाना गोहपारु पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।
प्राप्त मुखबिर सूचना से पुलिस स्टाफ एवं राहगीर साक्षीगणों को अवगत कराकर कार्यवाही मे सहयोग के लिये पाबंद किया । हमराही पुलिस स्टाफ , साक्षीगणों व विवेचना सामग्री मय शासकीय वाहन के साथ मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई तो आरोपी करन सिंह पिता अशोक सिंह निवासी सरिहट थाना गोहपारु के घर के पीछे बाड़ी मे 16 पेड़ मादक पदार्थ गांजा के लगे होना पाये जाने पर उखाड़कर तौल की जाने पर करीब 8 कि.ग्रा. 125 ग्राम वजनी पाया गया ।
आरोपी करन सिंह पिता अशोक सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम सरिहट थाना गोहपारू के द्वारा उक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा के पेड़ की खेती करने के संबंध मे वैध दस्तावेज पेश नहीं करने पर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 8/20(a) एनडीपीएस एक्ट का घटित करना पाये जाने से उक्त मादक पदार्थ गांजा के कुल 16 नग पेड़ वजनी 8 कि.ग्रा. 125 ग्राम कीमती 40,000/- रुपये को मौके से जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया व जप्तसुदा अवैध मादक पदार्थ गांजा एचसीएम को सुपुर्द कर थाना के मालखाना मे रखवाया गया, आरोपी को रिमाण्ड पर न्यायालय शहडोल पेश किया गया, इस कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य के मार्गदर्शन व उप पुलिस अधीक्षक मुख्या. शहडोल राघवेन्द्र द्विवेदी के निर्देशन मे उक्त कार्यवाही मे निरी. योगेन्द्र सिंह परिहार थाना प्रभारी कोतवाली, उपनिरी. सुभाष दुबे थाना प्रभारी गोहपारु , सउनि बिपिन बागरी, सउनि भागचन्द , सउनि जयबली सिंह, सउनि रजनीश तिवारी प्र.आर. भुनेश्वर सिंह, प्र.आर मृगेन्द्र सिंह, प्र.आर. महेन्द्र कुशराम, प्र.आर. पुरूषोत्तम सिंह, आर. सतीश सिंह की अहम भूमिका रही ।