चचाई फीडर से जोड़ी जाये बरगवां-अमलाई की विद्युत लाइन
(संतोष टंडन+797303454)
अमलाई। जैतहरी जनपद के अंतर्गत बरगवां, अमलाई के लोग आये दिन बिजली की समस्याओं से परेशान रहते है , क्योंकि अनूपपुर जिला बनने के बाद भी इस क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बुढ़ार सब स्टेशन से संचालित है, बरगवां, अमलाई क्षेत्र अनूपपुर जिले में होने के कारण आये दिन यहाँ के रहवासियों असमय बिजली कटौती, लो बोल्टेज, असमय ट्रिपिंग आदि समस्याओ को झेलना पड़ता है, इन सभी समस्याओं से स्थाई निजात पाने के लिए क्षेत्र के रहवासियों द्वारा मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी अनूपपुर सर्किल के अधीक्षण अभियंता से मिल कर बरगवां, मलाई की विद्युत आपूर्ति को चचाई फीडर से जोडऩे की मांग की। जिससे बरगवां अमलाई के साथ-साथ, लेबर कॉलोनी, इंद्रा नगर, डोंगरिया टोला, सोडा फैक्ट्री आदि के लोगों को विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारु व निर्बाध रूप से मिल सके। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद सदस्य पवन चीनी, भाजपा नेता संदीप पुरी, भाजपा नेता राजेश मिश्रा, भाजपा नेता विवेक पांडेय मौजूद रहे।