प्लॉट खरीदने से पहले सावधान कहीं आपका निवेश अवैध कॉलोनी में तो नहीं? निगम प्रशासन द्वारा अवैध कालोनियों के संबंध में जारी की गई आम सूचना

0

प्लॉट खरीदने से पहले सावधान कहीं आपका निवेश अवैध कॉलोनी में तो नहीं? निगम प्रशासन द्वारा अवैध कालोनियों के संबंध में जारी की गई आम सूचना
कटनी।। शहर में तेजी से फैल रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने अब सख्त और जागरूकता आधारित कदम उठाया है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर जारी एक आम सूचना में नागरिकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है बिना जांचे-परखे जमीन या प्लॉट खरीदना भारी पड़ सकता है। नगर निगम ने उन सभी क्षेत्रों और खसरा नंबरों की सूची सार्वजनिक की है, जहां बिना वैधानिक अनुमति के कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं। प्रशासन का कहना है कि ऐसे मामलों में मध्यप्रदेश नगर पालिका (कॉलोनी विकास) नियम, 2021 का उल्लंघन हो रहा है, और दोषियों पर नियम 22(2) व 22(3) के तहत कार्रवाई की जा रही है। आजकल कई कॉलोनाइजर बिना अनुमति के प्लॉटिंग कर लोगों को आकर्षक ऑफर देकर फंसा रहे हैं। लेकिन ऐसे प्लॉट कानूनी रूप से मान्य नहीं होते
भविष्य में रजिस्ट्री, नक्शा पास या निर्माण में दिक्कत आ सकती है। पानी, सड़क, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं भी अधर में रह सकती हैं और सबसे बड़ा खतरा आपकी मेहनत की कमाई फंस सकती है
निगम की स्पष्ट अपील
कार्यपालन यंत्री एवं कॉलोनी सेल प्रभारी अंशुमान सिंह ने नागरिकों से आग्रह किया है कि किसी भी भूमि या प्लॉट को खरीदने से पहले उसकी वैधानिक स्थिति की जानकारी नगर निगम कार्यालय से जरूर लें,केवल स्वीकृत और नियमों के अनुरूप विकसित कॉलोनियों में ही निवेश करें
किन क्षेत्रों में सामने आए मामले?
नगर निगम द्वारा जारी सूची में शहर के कई वार्ड—जैसे जगमोहन दास वार्ड, बाल गंगाधर तिलक वार्ड, राम मनोहर लोहिया वार्ड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, सावरकर वार्ड, राजीव गांधी वार्ड, चन्द्रशेखर आजाद वार्ड सहित अन्य क्षेत्रों के अनेक खसरा नंबर शामिल हैं, जहां अवैध कॉलोनियों के प्रकरण पाए गए हैं।
ये खसरा नंबर शामिल
आम सूचना में जारी जानकारी के अनुसार नगर के जिन वार्डों के विभिन्न खसरा नंबरों पर अवैध कॉलोनियां विकसित किए जाने के प्रकरण सामने आए हैं, उनमें जगमोहन दास वार्ड के तीन स्थलों के खसरा क्रमांक 462/7 ए ,463/19 ए 464/5 रकवा 0.633 हेक्टेयर, तथा 460/4/2, 460/5/4, 460/6 ख एवं 460/7 सहित 461 एवं 356 शामिल है। ग्राम अमकुही स्थित प.ह.नं. झिंझरी तहसील कटनी नगर में खसरा नंबर 194/1, 201/3, 194/2, 201/1/1/1/1, 201/3, 195, 201/1, 204 और 205, ग्राम बड़वारा तहसील कटनी नगर स्थित खसरा नंबर 1448/6 क, 1448/6, 1449/3, 1448/5, 1449/2, 1449/9, 1448/4 क, 1449/1, 1448/80 क 1447/3, 1448/7, 1449/4 कुल रकवा 1.66 हेक्टेयर शामिल है।
इसी प्रकार बाल गंगाधर तिलक वार्ड स्थित पांच स्थलों खसरा नंबर 32/1 एवं 33/1 कुल रकवा 0.539 है, तथा 12/6, 13 कुल रकवा 1.477 है., 69/1/2/1/1, 93/1 तथा 51/1, 51/2 एवं 51/3 शामिल है। राम मनोहर लोहिया वार्ड स्थित खसरा क्रमांक 344/13 कुल रकवा 0.150 है. तथा खसरा नंबर 635/1, 636/1, 637 एवं 638 शामिल है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड स्थित खसरा नंबर 1369/1, 1370/1, 1370/2 कुल रकवा 0.080 हेक्टेयर, तथा 1497/1/1 कुल रकवा 0.9850 हे.शामिल है। सावरकर वार्ड के दो प्रकरणों क्रमशः खसरा नंबर 597/1 कुल रकवा 1.038 है तथा 607/8 क, 607/5, 603, 605, 606/1 तथा 602/2 कुल रकवा 1.50 है. शामिल है।
वहीं रफी अहमद किदवई वार्ड रकवा नंबर 554/5, राजीव गांधी वार्ड 1417/1 ग, 1418/1 ग रकवा 0.45 हे., रामकृष्ण परमहंस वार्ड ग्राम छपरवाह, मंगल नगर खसरा नंबर 215/1/2, 214/1/2/2, 215/5/1, 193/3/1/2, 193/3/4/1, 193/3/4/2, 193/4, 193/3/1/1/1/1, 1509/1, 1511/9, 1510/1, चन्द्र शेखर आजाद वार्ड खसरा नंबर 243/3, 244/3, 228/3, 245/3, 264/3, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड 482/5483/5, 485/5486/5, 500/7, 486/2, 483/6, 745/6486/6, 500/8,546/14,547/9, 551/3, 486/6, विश्राम बाबा वार्ड कटनी के 1401/2/2, 1401/2/1 तथा महाराणा प्रताप वार्ड 248/5 तथा 216/2 शामिल है। इसी प्रकार रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड पडरवारा स्थित खसरा नंबर 571, 572/2 तथा 584, आचार्य विनोबा भावे वार्ड खसरा नंबर 932, 923, 924, 925, 926, 927, 932, 450, 451, 452, 479, 484 तथा 723 शामिल है। शुभ सिटी कालोनी के पीछे 204/11 एवं 204/3, बाबू जगजीवन राम वार्ड स्थित खसरा नंबर 586/12/1, रामनिवास सिंह वार्ड मंगल नगर स्थित 189/2,190/1 क, 191 और 192 शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed