इस दुकान से शराब खरीदना जरा संभल कर @ सेल्समैन व कैशियर कोरोना की चपेट में
(anil tiwari)
शहडोल । संभागीय मुख्यालय की एक शराब दुकान का सेल्समैन और कैसियर की कोरोना पॉजिटिव आने की खबर है, इस खबर के बाद शराब प्रेमियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है,सभी इस बात को लेकर अपने दिमाग के घोड़े दौड़ा रहे हैं कि कब उन्होंने यहां से शराब ली थी या किसी मित्र के द्वारा ली गई शराब साथ में बैठ कर पी थी।
बहरहाल दुकान नंबर 3 रेलवे फाटक के पास के सेल्समैन और कैशियर को कोरोना पॉजिटिव आने की खबर के बाद दोनों को स्वास्थ्य विभाग ने अपनी देखरेख में ले लिया है, वहीं दुकान को भी पूरी तरह से सेनेटराइज करने की खबर है। प्रशासन ने दुकान सेनेटराइज करने के बाद ही उसे दोबारा चालू करने की व्यवस्था कर दी है, जिले में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है नगर के प्रथम व दुतीय व्यक्ति के अलावा चिकित्सक,पुलिस अधिकारी और लगभग हर क्षेत्र में वर्ग के लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।