गौरेला में 11 अप्रैल को मनेगी भक्त माता कर्मा जयंती, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू,कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल व श्याम बिहारी जायसवाल होंगे शामिल
(मोहम्मद शाकिब खान, मुख्य संवाददाता, गौरेला)
गौरेला: साहू समाज गौरेला द्वारा कल, दिनांक 11 अप्रैल 2026 (शनिवार) को ‘भक्त माता कर्मा जयंती’ का आयोजन पूरी भव्यता और हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। इस पावन अवसर को ऐतिहासिक और गरिमामय बनाने के लिए समाज द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस गरिमामय जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री माननीय राजेश अग्रवाल तथा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, तिलक राम साहू। प्रदेश उपाध्यक्ष साहू समाज शिरकत करेंगे। दोनों ही मंत्रियों ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति के लिए सहमति प्रदान कर दी है, जिसे लेकर सामाजिक बंधुओं में भारी उत्साह है।
इस भव्य आयोजन में मुख्य रूप से नर्मदा खण्ड साहू समाज के अध्यक्ष रमेश साहू , पेन्ड्रा तहसील अध्यक्ष आनन्द साहू , कोटमी तहसील अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू (लाला ) और मरवाही तहसील अध्यक्ष दिलीप साहू सहित जिले व तहसील स्तर के सभी प्रमुख पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील:
साहू समाज गौरेला के अध्यक्ष अनुपम गुप्ता, उपाध्यक्ष श्यामू साहू, सचिव पीयूष साहू एवं जिला नर्मदाखण्ड साहू समाज की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती भारती साहू ने संयुक्त रूप से समाज की सभी माताओं, बहनों, युवाओं और बुजुर्गों से विनम्र अपील की है। उन्होंने कहा है कि शनिवार को आयोजित होने वाले इस पावन जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में समय पर उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करें और कार्यक्रम को सफल व भव्य बनाएं।