महाशिवरात्रि पर छील्पा में कंबल दान कर भंडारे का हुआ आयोजन
संतोष कुमार केवट
अनूपपुर-फुनगा । कल दिनांक 11 मार्च को महाशिवरात्री के उपलक्ष्य पर ग्राम पंचायत छिल्पा विकलांग सेवा धाम सिध्द बाबा (आरापाठ)धाम मे तीन दिवसीय भागवत का कार्यक्रम का सफल व सार्थक आयोजन किया गया भागवत के समापन में प्रभु शिव पार्वती का बारात विधि-विधान पूर्वक निकाल करके विवाह संपन्न कराया गया एवं क्षेत्र के 80 विकलांगों को समिति की ओर से कम्बल दान किया गया, साथ ही विशाल भंडारण का आयोजन किया गया जहां दूर-दूर से क्षेत्र के पहुंचे हुए श्रद्धालुओं ने भागवत कथा का आनंद उठाते हुए भंडारे का प्रसाद ग्रहण किए तत्पश्चात कार्यक्रम संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में समिति के मैनेजर भाईया लाल प्रजापति,सचिव दिपक पटेल, अध्यक्ष महावीर गुप्ता, संरक्षक अंसुइया प्रसाद पटेल, उपाध्यक्ष नंदलाल साहू, कोषाध्यक्ष गंगा साहू, दिवयंक सेवा रामप्रसाद साहू, अंकित प्रजापति, विवेक कुमार शर्मा, आनाउसर चंद्रमणी सोनी, अजय प्रजापति, संतोष पटेल, पूरन सिंह समस्त कार्यकर्ता तथा समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई।