बड़ी खबर : शहडोल के नौढिया में रेत माफिया ने कर दी एएसआई की हत्या

0

शहडोल। जिले के ब्यौहारी पुलिस अनुभाग क्षेत्र में रेत का अवैध कार्य पूरे चरम पर है, दो दिन पहले ही खनिज माफिया ने यहां पर खनिज इंस्पेक्टर तथा अन्य खनिज कर्मचारी के साथ मारपीट की और अवैध रेत खनन से लदी गाड़ी छुड़ाकर ले गए थे।

 

इस मामले में शहडोल पुलिस और शहडोल का खनिज अमला इतना सुस्त नजर आया कि उससे माफियाओं के हौसले बढ़ गए और शनिवार तथा रविवार की दरमियानी रात करीब 12 से 1:00 बजे के बीच ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पदस्थ एएसआई महेंद्र सिंह बागरी की खनिज माफिया ने हत्या कर दी।

हालांकि इस संदर्भ में अभी शहडोल का पुलिस महकमा कुछ भी कहने से बच रहा है लेकिन यह खबर आई है कि ब्यौहारी थाने में पदस्थ एएसआई महेंद्र सिंह बागरी के साथ गया कनौजिया और आरक्षक संजय द्विवेदी संभवत सड़क मार्ग पर वारंटी पकड़ने के लिए जा रहे थे।

यह बताया गया कि इसी दौरान ग्राम नोडिया सड़क मार्ग पर खडौली में अवैध रेत से लदी एक ट्रैक्टर सामने की तरफ से आ रहा था जो पुलिस के वाहन को देखकर पुलिसकर्मी जब नीचे उतरे और वहां के समीप जाने लगे तो ट्रैक्टर चालक चलती ट्रैक्टर से कूद कर भाग गया और ट्रैक्टर एएसआई महेंद्र सिंह बागरी के ऊपर चढ़ गया, पुलिस अधिकारी की मौके पर मौत हुई या फिर उसे अस्पताल ले जाया गया इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी अभी प्रतीक्षित है।

घटना की सूचना मिलने पर देर रात ही पुलिस सक्रिय हो गई और यह बताया गया कि उक्त ट्रैक्टर ब्योहारी से लगभग 5 किलोमीटर दूर जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां समधीन नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर कर ला रही थी, ट्रैक्टर ग्राम जमोड़ी के सुरेंद्र सिंह की बताई गई है और उसका संचालन उसका पुत्र आशुतोष सिंह करता था वाहन को विजय रावत नाम का युवक चल रहा था पुलिस ने देर रात ही आशुतोष सिंह और विजय रावत को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रैक्टर जप्त कर ब्योहरी थाने लाई गई है, सुबह होते-होते पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के साथ एडीजीपी तथा अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत सूचकांक आधारित समग्र विकास को मिल रही गति* गौरेला पेंड्रा मरवाही, 30 मार्च 2026/ आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत गौरेला विकासखंड में 28 जनवरी से सूचकांक आधारित योजनाबद्ध एवं परिणामोन्मुख कार्यवाही निरंतर जारी है, जो आगामी 14 अप्रैल तक चलेगा। अभियान को पूर्णतः इंडिकेटर आधारित बनाते हुए विभिन्न विभागों द्वारा चिन्हित प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है। अभियान के अंतर्गत 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से नियमित पूरक पोषण उपलब्ध कराना, बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन, सभी केंद्रों में कार्यशील शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना, विद्यालयों में बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था तथा पशुधन में एफएमडी टीकाकरण का पूर्ण कवरेज जैसे प्रमुख सूचकांक पर विशेष फोकस किया जा रहा है।इन लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पशुपालन एवं पंचायत विभाग के समन्वित प्रयासों से विभिन्न गतिविधियाँ निरंतर संचालित की जा रही हैं।विभागीय समन्वय, जनभागीदारी एवं सतत प्रयासों के माध्यम सशक्त, परिणामोन्मुख एवं जन-केंद्रित पहल के रूप में उभर रहा है, जो समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा नियमित मूल्यांकन कर अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं शिक्षा से संबंधित व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों, शपथ ग्रहण एवं प्रशिक्षण सत्रों के साथ की गई। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के विशेष दिवसों से जोड़ते हुए सुनियोजित कार्ययोजना के तहत आगे बढ़ाया गया, जिससे अभियान में निरंतरता एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हुई। संपूर्णता अभियान के दौरान 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस पर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर, 11 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका दिवस पर किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम, 28 फरवरीको राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसी तरह 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस,16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस, 22 मार्च को विश्व जल दिवस और 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस पर थीम आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरूकता को बढ़ावा दिया गया। अभियान के दौरान आगामी चरणों में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस,10 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस और 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर स्वास्थ्य, पोषण, सामाजिक समावेशन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच को अंतिम छोर तक सुनिश्चित करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।