जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत कलेक्टर Priyank misr ने निर्विरोध निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा और उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा को सौंपा प्रमाण पत्र

0

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत
कलेक्टर Priyank misr ने निर्विरोध निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा और उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा को सौंपा प्रमाण पत्र

 

कटनी ॥ मध्य प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत का दावा किया है। जिला पंचायतों के अध्यक्षों के चुनाव शुक्रवार को हुए , इन चुनावों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में अच्छी-खासी गहमागहमी है। जिला पंचायत अध्यक्षों के जो नतीजे सामने आए हैं, उनमें भाजपा ने अपने समर्थकों के जीत का जश्न मनाते नजर आए । जिला पंचायतों पर बीजेपी समर्थिक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने गए हैं. बीजेपी को जिला पंचायत चुनाव में भी प्रचंड जीत हासिल हुई । कटनी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा की विशेष मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने निर्विरोध निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा और उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। भाजपा ने जनपदों के बाद जिला पंचायत में भी निर्विरोध अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनवा लिए। भाजपा पार्टी के अंदर एकमत करना काफी मुश्किल था लेकिन जिला पंचायत के चुनाव हेतु विधायक संजय पाठक तथा प्रणय पांडे को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पूर्व मंत्री व विधायक संजय पाठक ने जनपद में सर्वसम्मति का फार्मूला शुरू किया। यह पहला अवसर था कि चुनाव की जगह पार्टी ने निर्विरोध निर्वाचन पर अपना ध्यान केंद्रित किया इसके बाद उसे सफलता हासिल होती गई। बीते दो दिनों में सभी 6 जनपदों में भाजपा ने जीत हासिल की तो वहीं आज जिला पंचायत भी पके आम की तरह उसकी झोली में आ गिरा। जिला पंचायत के इस चुनाव में अध्यक्ष सुनीता मेहरा एवं अशोक विश्वकर्मा उपाध्यक्ष में रूप में निर्विरोध जीत गए। इस कामयाबी का श्रेय विधायक संजय पाठक देने वाले लोगो ने अपनी गोद में उठा कर ढोल की थाप पर डांस करते दिखाई दिए। और इसके बाद कलेक्टर कार्यालय से एक विशाल जुलूस निकाला गया। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सुनीता मेहरा तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष के चुनाव में अशोक विश्वकर्मा ने बाजी मारी है। कटनी जिला पंचायत के नवनिर्वाचित जिला सदस्यों के साथ (1) श्रीमती रीना राकेश लोधी (2) श्रीमती सुनीता बाई मेहरा (3) श्री प्रदीप त्रिपाठी (4) श्रीमती कविता पंकज राय (5) श्री अजय कुमार गौंटिया (6) सुश्री प्रिया सिंह (7) श्रीमती मोहनी देवी पाण्डेय ( 8 ) श्री अशोक पूरन लाल विश्वकर्मा (9) माला मौसी (10) श्री सोनू पप्पू मिश्रा (11) श्री रघुराज सिंह (12) श्रीमती शीला सिंह (13) श्रीमती संगीता देवी पटेल (14) श्री प्रेमलाल केवट की उपस्थिति रही जिला पंचायत के अध्यक्षों के चुनाव में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा,पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी साधना परस्ते सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed